{"_id":"649f86ec97e28177db0b62e5","slug":"varanasi-weather-clouds-encamped-in-varanasi-pleasant-weather-plan-to-visit-kashi-read-this-news-first-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: वाराणसी में बादलों ने डाला डेरा, सुहावना हुआ मौसम,काशी आने का है प्लान तो पहले पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: वाराणसी में बादलों ने डाला डेरा, सुहावना हुआ मौसम,काशी आने का है प्लान तो पहले पढ़ें ये खबर
Sat, 01 Jul 2023 07:23 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 01 Jul 2023 07:23 AM IST
सार
वाराणसी में लगातार हो रही बारिश का असर है कि तापमान में भी भारी कमी देखने को मिली है। चार दिन पहले बुधवार को जहां 35.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा वहीं शनिवार की सुबह 31. 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया ।
विज्ञापन
वाराणसी में बूंदाबांदी से खुशनुमा हुआ मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मानसून के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। जहां पिछले दो दिन से रुक रुककर हल्की से तेज बारिश हो रही है वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। यही कारण है कि रात में सिहरन जैसा अहसास होने लगा है।
विज्ञापन
कई घरों में तो एसी, कूलर की जगह लोग सामान्य पंखा ही चला रहे हैं। इधर शुक्रवार को सुबह से लेकर शनिवार भोर तक बारिश होती रही। सुबह छह बजे के बाद बारिश नहीं हुई है लेकिन बादलों की आवाजाही जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Mission 2024: वाराणसी से पूर्वांचल को साधेंगे पीएम मोदी, सात जुलाई को करेंगे जनसभा, तैयारियों में जुटी भाजपा
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश का असर है कि तापमान में भी भारी कमी देखने को मिली है। चार दिन पहले बुधवार को जहां 35.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा वही शनिवार की सुबह 31. 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया । न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को 28.4 डिग्री सेल्सियस की जगह शनिवार को तापमान 25.2 रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे के अनुसार मानसून की सक्रियता अभी बनी रहेगी और लोगों को अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। आने वाले दिनों में तापमान में और भी कमी के आसार हैं।