फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

उदयपुर नगर निगम की कार्यशैली पार्षदों ने देखी

Sun, 14 Mar 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
varanasi
वाराणसी/ बाबतपुर। नगर निगम की ओर से पार्षदों का भ्रमण दल अलग अलग जगहों पर जाकर वहां की व्यवस्थाओं के बारे में देख रहे हैं। जयपुर राजस्थान पहुंचे पहले पार्षदों के दल ने श्री खाटू श्याम मंदिर में दर्शन पूजन किया। इनमें लकी वर्मा, अशोक मौर्य, दिनेश यादव, सुनील सोनकर, रविंदर सिंह, सुशील गुप्ता, गोपाल जायसवाल, विनीत सिंह, जय सोनकर शामिल रहे।
विज्ञापन

दूसरा दल पार्षद दल के उपनेता श्याम आसरे मौर्य के नेतृत्व में एक्सपोज़र विजिट के तहत राजस्थान के उदयपुर नगर निगम पहुंचा। उदयपुर नगर निगम के उपमहापौर पारस सिंघवी ने पार्षद दल का साफा पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वाले वहां के पार्षद श्री छोगालाल, पार्षद देवेंद्र साहू आदि थे। उपमहापौर ने वाराणसी पार्षद दल को बताया कि उदयपुर नगर निगम भारत का ऐसा पहला नगर निगम है, जो सड़क सीवर लाइट लगवाने के अलावा सभी सरकारी स्कूलों और अस्पतालों का मेंटेनेंस करता है। 75 प्रतिशत से ऊपर अंक पाने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देता है। इस मौके पर पार्षदों में इंद्रदेव पटवा, इंद्रबहादुर सिंह पटेल, मुन्नी देवी रहे। उधर 13 पार्षदों का तीसरा दल बाबतपुर एयरपोर्ट से केरल के लिए रवाना हुआ। केरल नगर निगम की कार्यशैली को देखेंगे। वहां के राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद वहां की व्यवस्थाओं को देखेंगे। इनमें नरसिंह दास, गोकुल शर्मा, शिवप्रकाश, मिथिलेश गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed