{"_id":"60491ea28ebc3ee64b5f1b5a","slug":"varanasi-varanasi-news-vns579236658","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय विद्यालय के छात्र ने जेईई में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय विद्यालय के छात्र ने जेईई में लहराया परचम
विज्ञापन
छात्र नयन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का हौसला हो तो हर मंजिल आसान होती है। इसको चरितार्थ किया है, रामनगर स्थित प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज से पिछले साल इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने वाले छात्र नयन यादव ने। हिंदी माध्यम से पढ़ाई करने वाले नयन ने जेईई मेन में 99.11 परसेंटाइल से सफलता अर्जित कर मान बढ़ाया है।
जेईई में आम तौर पर सफलता पाने वालों में निजी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों की संख्या अधिक रहती है। लेकिन अब राजकीय विद्यालयों के छात्र भी सफलता प्राप्त कर रहे हैं। प्रभु नारायण इंटर कॉलेज में 2019-20 में इंटर पास करने वाले छात्र नयन ने बताया कि उसी साल आईटीआई प्रवेश परीक्षा पास की। इसमें मनचाहा शाखा न मिलने की वजह से उसने जेईई देने का फैसला लिया है।
नयन की सफलता पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रामचंद्र यादव समेत अन्य शिक्षकों ने बधाई दी है। इधर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने भी नयन को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि से राजकीय विद्यालय के छात्रों के साथ ही शिक्षकों का भी उत्साह बढ़ेगा।