{"_id":"6043db758ebc3ed3802f8f6f","slug":"varanasi-varanasi-news-vns5784896131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू खेल मैदान में छात्राओं ने लगाए चौके-छक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू खेल मैदान में छात्राओं ने लगाए चौके-छक्के
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना और मेरी बेटी मेरी शक्ति संस्था के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट मैच के माध्यम से छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। एंफीथिएटर मैदान में आयोजित मैच में उमंग टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर उत्साह टीम को हराकर दो विकेट से मैच जीत लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्साह टीम ने 15 ओवर में 70 रन बनाए। इसमें अंजिता ने 24 और प्रिया ने 15 रन बनाए। जवाब में उतरी उमंग टीम के खिलाड़ियों ने दो विकेट से मैच जीत लिया। सायमा को प्लेयर आफ द मैच घोषित किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बाला लखेंद्र के निर्देशन में आयोजित मैच का उद्घाटन बीएचयू स्पोर्ट्स बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रो. डीसी राय ने किया। इस दौरान एथलीट नीलू मिश्रा, प्रो. अभिमन्यू सिंह, प्रो. राजकुमार दुआरी, डॉ. रितु गर्ग, डॉ. मनोज सिंह, सरोजनी महापात्र आदि मौजूद रहे।