{"_id":"60340fcd8ebc3ee90e382100","slug":"varanasi-varanasi-news-vns5762379139","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस से गए 35 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस से गए 35 यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। रेल यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए वाराणसी-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस का संचालन सोमवार सुबह से शुरू हो गया। सुबह छह बजे ट्रेन कैंट रेलवे स्टेशन से 36 यात्रियों को लेकर प्रतापगढ़ रवाना हुई। इस दौरान 11 माह बाद वाराणसी-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस के पटरी पर फिर से लौटने को लेकर यात्रियों में उत्साह दिखा।
ट्रेन में वाराणसी से भदोही तक किराया 30 रुपये, जंघई तक का 45 रुपये और प्रतापगढ़ का किराया 60 रुपये निर्धारित है। यदि आप कैंट से लोहता या चौखंडी, कपसेठी या फिर परसीपुर तक ट्रेन से आना चाहेंगे तो 30 रुपये प्रति यात्री टिकट लगेगा।
उत्तर रेलवे के कैंट रेलवे स्टेशन के निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पहले दिन 36 यात्रियों ने प्रतापगढ़ तक का सफर किया। 04201 वाराणसी-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस सुबह अपने निर्धारित समय सुबह 6 बजे कैंट रेलवे स्टेशन से खुलेगी और लोहता, चौखंडी, सेवापुरी, कपसेठी, परसीपुर, भदोही होते हुए प्रतापगढ़ सुबह 9.15 बजे पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04202 प्रतापगढ़ से शाम 4.15 बजे छूटेगी और कैंट रेलवे स्टेशन पर रात 9.15 बजे पहुंचेगी। इस दौरान पड़ने वाले सभी ठहराव वाले स्टेशनों पर जनरल टिकट यात्रियों को मिल सकेंगे। सिर्फ एमएसटी सेवा मान्य नहीं होगी।