फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

शुरू होते ही रुका एमआरएफ प्लांट निर्माण

Sat, 13 Feb 2021 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
varanasi
रामनगर। क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में प्रस्तावित मैटेरियल रिकवरी फैसल्टी प्लांट (एमआरएफ) का निर्माण शुक्रवार को शुरू होते ही बंद हो गया। नींव के लिए गड्ढे खोदे ही जा रहे थे कि ग्राम प्रधान ने यह कहते हुए काम रुकवा दिया कि विधायक सौरभ श्रीवास्तव से बात करने के बाद ही काम होगा। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने पिछले दिनों हुई बैठक में पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि इसका निर्माण शुरू कराएं। आदेश पर अमल करते हुए पूरा प्रशासनिक अमला सुल्तानपुर पहुंचा और निर्माण शुरू कराया। जिसे प्रधान ने बंद करा दिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर गांव में 0.166 हेक्टेयर सरकारी भूमि है। जिसपर गांव के कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। जिलाधिकारी के आदेश पर उक्त सरकारी भूमि को नगर विकास विभाग को हस्तांतरित कर उस पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगभग 30 लाख रुपये की लागत से एमआरएफ प्लांट बनाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

बीते 28 अक्टूबर को सुल्तानपुर के ग्रामीणों ने इस प्लांट का विरोध करते हुए आंदोलन किया था। उनका कहना था कि खाली जमीन पर स्कूल, आंगनबाड़ी, बारातघर आदि खुले। लेकिन रामनगर का कूड़ा एकत्र कर इस प्लांट में इकट्ठा करने से गांव में दुर्गंध के चलते माहौल खराब होगा और बीमारियां फैलेगी। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने हस्तक्षेप कर फौरी तौर पर काम रुकवा दिया था। पिछले दिनों जिले की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने इस प्लांट का निर्माण शुरू करने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed