फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi two girl student will see rajpath parade with PM modi on republic day

पीएम मोदी के साथ गणतंत्र दिवस पर राजपथ परेड देखेंगी काशी की बेटियां

Wed, 09 Jan 2019 10:41 AM IST
shubham न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shubham Updated Wed, 09 Jan 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Varanasi two girl student will see rajpath parade with PM modi on republic day
राम्या सिंह और जाह्नवी सिंह - फोटो : amar ujala
राजधानी दिल्ली में राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में काशी की दो बेटियां भी प्रधानमंत्री की खास मेहमान होंगी। अपनी मेहनत और मेधा की बदौलत सीबीएसई में टॉप करने वाली इन बेटियों को गणतंत्र दिवस की परेड देखने का आमंत्रण मिला है। राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड को ये प्रधानमंत्री के साथ बैठकर देखेंगी।
विज्ञापन


दोनों ही बेटियां इस आमंत्रण को लेकर खासा उत्साहित हैं। सीबीएसई 2018 की बारहवीं की टॉपर रहीं जाह्नवी सिंह और राम्या सिंह को मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इन दोनों ही मेधावी छात्राओं ने 98.8 फीसदी अंकों से वाराणसी में टॉप किया था।
विज्ञापन


जाह्नवी सिंह सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल की छात्रा रही हैं और मौजूदा वक्त में दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से भूगोल आनर्स कर रही हैं। आगे वो सिविल सर्विसेज में अपना करियर बनाना चाहती हैं। जाह्नवी के पिता डॉ. एसके सिंह बेटी को मिले इस अविस्मरणीय आमंत्रण से बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राम्या सिंह भी इसी कॉलेज से राजनीति शास्त्र में आनर्स कर रही हैं। उनके अभिभावक डॉ. डीपीएम सिंह व मीनाक्षी सिंह भी बेटी की जिंदगी में जुड़ने वाली इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed