{"_id":"5c3493ddbdec2256d743d93b","slug":"varanasi-two-girl-student-will-see-rajpath-parade-with-pm-modi-on-republic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के साथ गणतंत्र दिवस पर राजपथ परेड देखेंगी काशी की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के साथ गणतंत्र दिवस पर राजपथ परेड देखेंगी काशी की बेटियां
Wed, 09 Jan 2019 10:41 AM IST
shubham
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shubham
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
राम्या सिंह और जाह्नवी सिंह
- फोटो : amar ujala
राजधानी दिल्ली में राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में काशी की दो बेटियां भी प्रधानमंत्री की खास मेहमान होंगी। अपनी मेहनत और मेधा की बदौलत सीबीएसई में टॉप करने वाली इन बेटियों को गणतंत्र दिवस की परेड देखने का आमंत्रण मिला है। राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड को ये प्रधानमंत्री के साथ बैठकर देखेंगी।
दोनों ही बेटियां इस आमंत्रण को लेकर खासा उत्साहित हैं। सीबीएसई 2018 की बारहवीं की टॉपर रहीं जाह्नवी सिंह और राम्या सिंह को मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इन दोनों ही मेधावी छात्राओं ने 98.8 फीसदी अंकों से वाराणसी में टॉप किया था।
जाह्नवी सिंह सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल की छात्रा रही हैं और मौजूदा वक्त में दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से भूगोल आनर्स कर रही हैं। आगे वो सिविल सर्विसेज में अपना करियर बनाना चाहती हैं। जाह्नवी के पिता डॉ. एसके सिंह बेटी को मिले इस अविस्मरणीय आमंत्रण से बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
वहीं राम्या सिंह भी इसी कॉलेज से राजनीति शास्त्र में आनर्स कर रही हैं। उनके अभिभावक डॉ. डीपीएम सिंह व मीनाक्षी सिंह भी बेटी की जिंदगी में जुड़ने वाली इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं।