{"_id":"6451e0c9fec77ecba803c775","slug":"varanasi-two-children-ran-away-from-the-state-children-s-home-this-is-the-second-incident-in-a-month-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: राजकीय बाल गृह से दो बालक फरार, महीने भर में यह दूसरी घटना, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: राजकीय बाल गृह से दो बालक फरार, महीने भर में यह दूसरी घटना, छानबीन में जुटी पुलिस
Wed, 03 May 2023 09:49 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 03 May 2023 09:49 AM IST
सार
वाराणसी में राजकीय बाल गृह से दो बालकों के फरार होने की खबर है। अशोक कुमार ने बताया कि बिहार के जमुई जिला निवासी 12 वर्षीय बालक को बीते 22 अप्रैल को बाल गृह में लाया गया था। इसके अलावा कुशीनगर निवासी 14 वर्षीय बालक को बीते 29 मार्च को बाल गृह में लाया गया था।
विज्ञापन
बाल सुधार गृह
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के रामनगर स्थित राजकीय बाल गृह (बालक) के कर्मचारियों को चकमा देकर दो बालक फरार हो गए। प्रकरण को लेकर बाल गृह के प्रभारी अधीक्षक अशोक कुमार ने निगरानी के लिए तैनात कर्मचारी संजीव कुमार और सोनू प्रजापति के खिलाफ रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही, दोनों बालक की खोजबीन में पुलिस से मदद मांगी है। बता दें कि इससे पहले बीते 31 मार्च को फिरोजाबाद का रहने वाला 12 वर्षीय बालक बाल गृह से फरार हो गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- BHU Hospital: दो दिन बंद रहेगी बीएचयू अस्पताल की OPD, जानिए क्या है कारण ?
विज्ञापन
अशोक कुमार ने बताया कि बिहार के जमुई जिला निवासी 12 वर्षीय बालक को बीते 22 अप्रैल को बाल गृह में लाया गया था। इसके अलावा कुशीनगर निवासी 14 वर्षीय बालक को बीते 29 मार्च को बाल गृह में लाया गया था। मंगलवार को बाल गृह के कर्मचारी रामलाल कन्नौजिया ने सूचना दी कि दोनों बालक संस्था से फरार हो गए हैं। सूचना के आधार पर दोनों बालकों की खोजबीन शुरू कराई गई, लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा। दोनों बालकों की देखरेख और निगरानी की जिम्मेदारी बाल गृह के कर्मचारी संजीव कुमार और सोनू प्रजापति की थी।
विज्ञापन
इस संबंध में रामनगर इंस्पेक्टर भरत उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर बाल गृह के दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा और दोनों बालकों की गुमशुदगी दर्ज की गई है। दोनों बालकों की खोजबीन कराई जा रही है।