फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Two accused arrested for making video of girl students changing clothes in jp guest house

Varanasi: गेस्ट हाउस में छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Sun, 09 Oct 2022 11:04 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 09 Oct 2022 11:04 AM IST
सार

सिगरा पुलिस ने बताया कि आरोपी गेस्ट हाउस मालिक प्रदीप यादव और मैनेजर राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, कार्रवाई के क्रम में अब जेपी गेस्ट हाउस का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। 

विज्ञापन
Varanasi Two accused arrested for making video of girl students changing clothes in jp guest house
सिगरा थाने में गिरफ्तार जेपी गेस्ट हाउस का संचालक और मैनेजर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के जेपी गेस्ट हाउस में छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिगरा पुलिस ने बताया कि आरोपी गेस्ट हाउस मालिक प्रदीप यादव और मैनेजर राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, कार्रवाई के क्रम में अब जेपी गेस्ट हाउस का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। कमिश्नरेट के सीनियर अफसरों ने इंस्पेक्टर सिगरा को गेस्ट हाउस संचालक और मैनेजर का आपराधिक इतिहास खंगालने को कहा है। 

विज्ञापन

बता दें कि  गेस्ट हाउस में छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया था। छात्राओं को पता चला तो उनके हंगामा करने पर शनिवार दोपहर बाद पहुंची सिगरा पुलिस ने गेस्ट हाउस के सीसीटीवी डीवीआर को कब्जे में लिया। डीवीआर खंगालने पर आरोपों की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन
 


 

Varanasi Two accused arrested for making video of girl students changing clothes in jp guest house
इसी गेस्ट हाउस का है मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की शह पर अनैतिक धंधा चलने का आरोप
सिगरा थाना अंतर्गत परेडकोठी, इंग्लिशिया लाइन में इस समय गेस्ट हाउस, पेइंग गेस्ट हाउस, लॉज में अनैतिक धंधा चलने का आरोप है। गेस्ट हाउस में पहले भी छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे आरोप लगते रहे हैं। आसपास इलाके में रहने वालों के अनुसार स्थिति यह है कि माहौल इतना खराब हो गया है कि लोग अपना मकान किराये पर देकर दूसरे क्षेत्रों में रहने को विवश हैं। गेस्ट हाउस में सुरक्षा के नियम कायदे सब ध्वस्त हैं। सिगरा पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई किसी भी गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ नहीं की गई है। शिकायतें कई बार थानों में गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed