{"_id":"5e04f0c48ebc3e87f117faf4","slug":"varanasi-truck-crushed-contract-workers-of-electricity-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः बिजली विभाग के संविदा कर्मी को ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः बिजली विभाग के संविदा कर्मी को ट्रक ने कुचला
Thu, 26 Dec 2019 11:11 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में पलटा ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनिहरी शाहपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार की दोपहर ट्रक ने बिजली विभाग के संविदा कर्मी विक्रमाजीत (45) को कुचल दिया। हादसे में विक्रमाजीत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, बाइक सवार एक अन्य संविदा कर्मी अरविंद कुमार हादसे में बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जौनपुर जिले के छतरीपुर गांव निवासी विक्रमाजीत और धौरहरा गांव निवासी अरविंद कुमार बाइक से उगापुर स्थित विद्युत उपकेंद्र जा रहे थे।
विज्ञापन
पनिहारी गांव के समीप पीछे से आ रहे गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर से बाइक पर पीछे बैठे विक्रमाजीत उछल कर सड़क पर जा गिरे और ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। पुलिस की सूचना पर परिजन चौबेपुर थाने पहुंचे। परिजनों ने बताया कि दो बेटों और तीन बेटियों के पिता विक्रमाजीत की मौत की खबर सुनते ही पत्नी अचेत हो गई।
विज्ञापन