फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi traffic police U turn system not started again at Manduwadih intersection

Varanasi: मंडुवाडीह चौराहे पर नहीं शुरू हुई यू-टर्न व्यवस्था, ट्रैफिक जाम की समस्या बरकार; वजह जान लें

Mon, 08 Apr 2024 11:02 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 08 Apr 2024 11:02 AM IST
सार

मंडुवाडीह चौराहे पर आज से फिर यू-टर्न की व्यवस्था शुरू होनी है। शुक्रवार को व्यवस्था बनाई गई थी, लेकिन बनारस स्टेशन मार्ग से मंडुवाडीह चौराहा मार्ग पर बाईं लेन पर खुदाई की वजह से ट्रैफिक पुलिस को यू-टर्न की व्यवस्था को शनिवार को स्थगित करना पड़ा।

विज्ञापन
Varanasi traffic police U turn system not started again at Manduwadih intersection
मंडुवाडीह चौराहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडुवाडीह चौराहे पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बनाई गई यू-टर्न व्यवस्था सोमवार से शुरू नहीं हो सकी। ऐसे में जाम की समस्या जस की तस है। अंडरग्राउंड वायरिंग के लिए की गई सड़क की खोदाई के कारण शनिवार की सुबह 11:30 बजे से यू-टर्न व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया था। ट्रैफिक पुलिस के अफसरों के कहने पर बिजली विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कहा था कि रविवार की रात तक वह सड़क को दुरुस्त करा देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके चलने यू टर्न की व्यव्स्था नहीं लागू हो सकी।

विज्ञापन


मंडुवाडीह चौराहे पर गत शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे से आवागमन की नई व्यवस्था बनाई गई। तय किया गया कि महमूरगंज की ओर से आने वाले जिन वाहनों को मंडुवाडीह थाना या लहरतारा की ओर जाना होगा, वह मंडुवाडीह चौराहा से बाएं मुड़ कर बनारस स्टेशन मार्ग की ओर सौ मीटर जाएंगे। वहां से यू-टर्न लेकर वापस गंतव्य की ओर जाएंगे। 
विज्ञापन


इसी तरह से मंडुवाडीह थाना की ओर से आने वाले जिन वाहनों को महमूरगंज या बनारस स्टेशन मार्ग की ओर जाना होगा, वह मंडुवाडीह चौराहा से बाएं मुड़कर लहरतारा मार्ग की ओर सौ मीटर जाएंगे। वहां से यू-टर्न लेकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। मगर, बनारस स्टेशन मार्ग से मंडुवाडीह चौराहा मार्ग पर बाईं लेन पर खुदाई की वजह से संकरे रास्ते पर जाम लगना शुरू हो गया और यू-टर्न के लिए जगह ही नहीं बची। इसके चलते ट्रैफिक पुलिस को यू-टर्न की व्यवस्था को शनिवार को स्थगित करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed