{"_id":"5dc8147d8ebc3e5b01262545","slug":"varanasi-traffic-police-has-diverted-route-on-dev-deepawali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली: जाम से मुक्ति के लिए यातायात पुलिस ने जारी किया प्लान, शहर में यहां होगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली: जाम से मुक्ति के लिए यातायात पुलिस ने जारी किया प्लान, शहर में यहां होगा रूट डायवर्जन
Tue, 12 Nov 2019 03:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 12 Nov 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
देव दीपावली पर होगा रूट डायवर्जन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देव दीपावली पर शहर में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन तय कर दिया है। गंगा घाटों विशेषकर दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, अस्सी घाट, केदारघाट, सिंधिया घाट, राजघाट व पंचगंगा घाट आदि पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन व पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
- चन्दौली, रामनगर से पड़ाव होकर राजघाट पुल से आने वाले वाहनों की पार्किंग राजघाट पुलिस पिकेट से बसन्ता डिग्री कालेज ग्राउंड में किया जाएगा।
- गोलगड्डा, कज्जाकपुरा की तरफ से भदऊ चुंगी की तरफ आने वाले वाहनों की पार्किंग भदऊ रेलवे कालोनी के खाली स्थान, कज्जाकपुरा के पास स्थित संक्रामक रोग अस्पताल परिसर, नेशनल इंटर कालेज आदमपुर के ग्राउंड में किया जाएगा।
- विशेश्वरगंज होकर मच्छोदरी होकर भैंसासुर घाट की तरफ जाने वाले वाहनों की पार्किंग मच्छोदरी पार्क में किया जाएगा।
- लहुराबीर से मैदागिन होते हुए गोदौलिया की तरफ जाने वाले वाहनों की पार्किंग टाउन हाल परिसर में किया जाएगा।
- लहुराबीर से बेनिया होते हुए रामापुरा की तरफ जाने वाले वाहनों की पार्किंग बेनियाबाग पार्क, क्वींस कालेज मैदान, सम्पूर्णानन्द सस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
- लहुराबीर से गोदौलिया की तरफ जाने वाले प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग सनातन धर्म इंटर कालेज के ग्राउण्ड में किया जाएगा।
- गुरूबाग से लक्सा होकर रामापुरा की तरफ जाने वाले वाहनों की पार्किंग मजदा सिनेमा ग्राउंड, ईश्वर टावर का बेसमेन्ट, पीडीआर माल का बेसमेन्ट, जयनारायण इंटर कालेज के मैदान में किया जाएगा।
- कमच्छा से भेलूपुर होते हुए अस्सी घाट की तरफ जाने वाले वाहनों की पार्किंग बाबा कीनाराम मंदिर के सामने से लेकर आचार्य रामचन्द्र शुक्ल चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ, एग्लो बंगाली इंटर कालेज भेलूपुर के ग्राउण्ड में कराया जाएगा।
- बीएचयू मालवीय गेट की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग अस्सी तिराहा से आगे काली मंदिर से दुर्गाकुंड रोड पर पार्क किया जाएगा।
- अस्थाई पार्किंग व्यवस्था चौकाघाट से अंधरापुल के बांया मध्य लेन पर, लकड़मंडी से गोलगड्डा सड़क के किनारे भदऊचुंगी से कज्जाकपुरा तक सड़क के किनारे, अमर उजाला कार्यालय से सम्पूर्णानन्द संस्कृत महाविद्यालय (वीसी रोड) सड़क किनारे किया गया है।