फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Traffic Diversion Azamgarh will have to go via Bhaktinagar not Pandeypur

Varanasi Traffic Diversion: पांडेयपुर नहीं भक्तिनगर से होकर जाना होगा आजमगढ़, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Fri, 10 Oct 2025 04:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 10 Oct 2025 04:32 PM IST
सार

Varanasi News: त्योहारों को लेकर यातायात पुलिस लाइन कमिश्नरेट की ओर से ट्रैफिक एडवाइडरी जारी की गई है। इसके तहत पांडेयपुर नहीं भक्तिनगर से होकर आजमगढ़ जाना होगा।  

विज्ञापन
Varanasi Traffic Diversion Azamgarh will have to go via Bhaktinagar not Pandeypur
Traffic Diversion - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रैफिक जाम, करवाचौथ, दीपावली, छठ पूजा और बाकी के मद्देनजर सारनाथ सर्किल के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। काली माता मंदिर तिराहे पर आए दिन यातायात का दबाव या जाम की स्थिति होने पर एंबुलेंस और स्कूल के वाहन फंसे रह जाते हैं। दुर्घटना का डर भी बना रहता है। 

विज्ञापन


यातायात पुलिस लाइन कमिश्नरेट की ओर से जारी एडवाइजारी में बताया गया है कि पुलिस लाइन चौराहे की तरफ से पांडेयपुर चौराहा होते हुए आजमगढ़ की ओर जाने वाले सभी वाहन पांडेयपुर ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुए काली माता मंदिर तिराहा से वाएं भक्तिनगर होते हुए जा सकेगें। 
विज्ञापन


भक्तिनगर से पुलिस लाइन चौराहे तक जाने वाले वाहन काली माता मंदिर से बाएं पहड़िया से 100 मीटर आगे मिश्रा पेट्रोल पंप के पास से यू-टर्न लेकर पांडेयपुर ओवरब्रिज के ऊपर से जाएंगे। वहीं पांडेयपुर के लिए ब्रिज के नीचे से जाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संदहा, आशापुर पहड़िया की तरफ से आने वाले वाहन को भक्तिनगर या आजमगढ़ की तरफ जाना है तो पांडेयपुर ओवरब्रिज के नीचे से यू-टर्न लेकर काली माता मंदिर तिराहा से बाएं होकर जाना होगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed