फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi traders will close their shops two days a week due to covid infection

वाराणसी के व्यापारी सप्ताह में दो दिन बंद रखेंगे अपनी दुकानें, विशेश्वरगंज किराना मंडी भी 19 से 24 अप्रैल तक बंद

Thu, 15 Apr 2021 08:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 15 Apr 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Varanasi traders will close their shops two days a week due to covid infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में कोरोना वायरस के संक्रमण में कमी के लिए पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश की पहल पर वाराणसी व्यापार मंडल, खाद्य व्यापार मंडल, महानगर उद्योग व्यापार समिति, श्री पांडेयपुर व्यापार मंडल, लोहा व्यापार समिति सहित अन्य प्रमुख व्यापार मंडलों ने सप्ताह में दो दिन दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है। इन सभी व्यापार मंडलों से संबंधित दुकानें शनिवार और रविवार को बंद रहेंगी।
विज्ञापन


उधर, वाराणसी किराना व्यापार समिति ने कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए छह दिन यानी 19 अप्रैल से 24 अप्रैल तक विशेश्वरगंज की किराना मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है। समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय व महामंत्री अशोक कसेरा ने व्यापारियों और ग्राहकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा की दृष्टि से स्वेच्छा से दुकानों को बंद रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


वहीं, काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन व महामंत्री राजकुमार शर्मा ने भी सप्ताह में दो दिन बाजार बंदी का समर्थन किया है। गौरतलब है कि वाराणसी में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने सभी व्यापारी नेताओं से बृहस्पतिवार की सुबह बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने अपील की थी कि कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए व्यापारी अपनी सुविधानुसार दुकानें बंद करें ताकि बाजार से भीड़ का दबाव कम हो। व्यापारी नेताओं ने पुलिस आयुक्त की अपील को गंभीरता से लेते हुए कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग की बात कही और दुकानों को बंद रखने का फैसला आपसी सहमति से लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed