फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi top News Today Two killed in road accident FIR against ex-husband of woman constable

Varanasi News Today: हादसे में दो मौत, महिला सिपाही के परिवार को धमकाने के आरोप में पूर्व पति पर एफआईआर, खबरें

Sun, 15 Feb 2026 04:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 15 Feb 2026 04:21 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। उधर, महिला सिपाही के परिवार को धमकाने के आरोप में पूर्व पति पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पढ़ें- अन्य प्रमुख खबरें

विज्ञापन
Varanasi top News Today Two killed in road accident FIR against ex-husband of woman constable
Varanasi Top News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालपुर-पांडेयपुर थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने अपने पूर्व पति पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला कांस्टेबल ने बताया कि उनकी शादी 2018 में आजमगढ़ के ग्राम बड़ौरा खुर्द चंदेसर निवासी राजबहादुर से हुई थी। 2020 में एक पुत्र हुआ। 

विज्ञापन


आरोप है कि बच्चे के जन्म के बाद पति आए दिन विवाद करने लगा और बच्चे को अनाथालय में रखने की बात कहकर मानसिक प्रताड़ना देता रहा। इसके बाद वह घर छोड़कर चला गया। तब से पीड़िता अपने मायके में रहकर पुत्र का पालन-पोषण कर रही है। आरोप है कि 2023 में आरोपी उनके पास आया और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और मारपीट की। 
विज्ञापन


2025 में मऊ न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल की थी और 2026 में तलाक हो गया। बावजूद आरोपी मायके जाकर भाई-बहन और मां से गालीगलौज करता है। घटनाओं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

भगवानपुर बाईपास मार्ग पर बेड़पुर चौक के समीप शनिवार रात करीब 8:30 बजे हुए हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल भिजवाया जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

सूरज (26), शिवम दुबे (28) निवासी सुल्तानपुर और अमन यादव (25) निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश हाल निवासी भगवानपुर, शनिवार को एक ही बाइक से भगवानपुर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह भगवानपुर बाईपास मार्ग पर बेड़पुर चौक के पास स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास पहुंचे तो बाइक ट्रक की चपेट में आ गई।

इसे भी पढ़ें; कफ सिरप कांड: सपा सरकार में गनर लेकर चलता था अमित यादव, कैंट विधानसभा चुनाव की कर रहा था तैयारी

दुर्घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने शिवम और सूरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं अमन यादव का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा कि तीनों गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे के समय तीनों बिना हेलमेट के थे। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने हादसे में दो युवकों की मृत्यु हुई है जबकि एक घायल का उपचार कराया जा रहा है।

अतिक्रमण करने वाले दो दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज

कैंट थाना क्षेत्र के भोजूबीर तिराहे पर सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। थाना कैंट क्षेत्र में चौकी कचहरी पर तैनात उपनिरीक्षक जमुना प्रसाद तिवारी 13 फरवरी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। उन्हें भोजूबीर तिराहे के आगे जाम की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो पाया गया कि जनता रुई मशीन के मालिक मो. रमजान और भारत रुई मशीन व गद्दा हाउस के संचालक मो. असगर ने सड़क पर गद्दे व अन्य सामान रख दिए थे, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। पुलिस ने दोनों दुकानदारों से अतिक्रमण संबंधी अनुमति पत्र मांगा, लेकिन वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने बताया कि उपनिरीक्षक की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।  

चार दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
भेलूपुर थाना क्षेत्र में सड़क पर अतिक्रमण कर दुकानों का संचालन कर रहे चार दुकानदारों के खिलाफ चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड ने आरोपी गोलू और गन पाउडर के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। चौकी प्रभारी अस्सी की तहरीर पर दामोदर यादव और रामबाबू यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि दुकानदार लंबे समय से सड़क पर अतिक्रमण कर दुकानें चला रहे थे, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही थी। थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दुकानदारों को कई बार मौखिक और लिखित चेतावनी दी गई थी।  

महिला को लोन पास कराने का झांसा देकर आभूषण लेकर भागे
चौबेपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव के पास शुक्रवार शाम निर्मला देवी को लोन पास कराने का झांसा देकर महिला और पुरुष आभूषण लेकर भाग गए। पीड़िता ने शुक्रवार रात प्राथमिकी दर्ज कराई। गाजीपुर के नंदगंज निवासी निर्मला देवी अपने मायके से ससुराल चंदौली के टांडा लौट रही थी। पीड़िता निर्मला देवी ने पुलिस को बताया कि टोल प्लाजा पर बस से उतरी। तभी एक महिला, एक पुरुष बातचीत करने लग गए। मोलनापुर गांव लाकर बताया कि तुम्हारा लोन पास हो गया। उसके बाद गांव में ही सरकारी सामुदायिक शौचालय के पास सुनसान जगह पर ले गए और आभूषण भी उतरवाकर लेकर भाग निकले। थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि सीसी कैमरे की फुटेज के जरिये दोनों आरोपियों की पहचान कराई जा रही है।  

घर के सामने खड़ी बाइक चोरी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
थाना शिवपुर क्षेत्र के सुतबलपुर मुर्दहा बाजार निवासी अमरजीत पटेल की बाइक घर के पास से चोरी हो गई। पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार देर अज्ञात चोरों ने बाइक चुरा ली। घर के पास लगे सीसी कैमरे में चोरी की घटना कैद हुई है। पीड़ित अमरजीत पटेल ने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि जांच की जा रही है।  

रास्ता में रोककर की मारपीट, तीन पर प्राथमिकी दर्ज
शिवपुर थाना क्षेत्र के दादूपुर निवासी राजन कुमार गौतम ने तीन युवकों पर रास्ता रोकर मारपीट में लालपुर पांडेयपुर निवासी डब्लू राजभर, बेनीपुर टिसौरा चोलापुर निवासी राजेश राजभर और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। राजन कुमार गौतम ने बताया कि वह फिजियोथैरेपी सेंटर चलाते हैं। 13 फरवरी की रात नौ सेंटर से घर लौट रहे थे। 300 मीटर पहले एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया। एक व्यक्ति ने अपना चेहरा ढक रखा था। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और विरोध करने पर पीटा। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।  

डाफी टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं के हंगामे का वीडियो वायरल
लंका थाना क्षेत्र के डाफी के टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं के हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिवक्ता के कार का फास्टैग स्कैन होने के बाद भी जबरन राशि मांगने का आरोप लगाया गया। इसके बाद दर्जनों अधिवक्ता डाफी टोल प्लाजा पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। टोल प्लाजा मैनेजर मंजूर से बात की गई तो उन्होंने किसी भी प्रकार के विवाद से इन्कार किया। उनका कहना था कि कुछ अधिवक्ता आए थे, लेकिन हंगामा नहीं हुआ। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने कहा इस तरह का मामला उनके सामने नहीं आया है। 

सैन्यकर्मी की पत्नी ने फंदे से लटक दी जान, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

चौबेपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर कलां गांव में शुक्रवार दोपहर पूर्णिमा प्रजापति (25) ने फंदे से लटककर जान दे दी। पीड़ित मायके पक्ष ने ससुराल पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। 

महिला का पति भारतीय सेना में है। कादीपुर निवासी अनुराग प्रजापति उर्फ धर्मेंद्र की पत्नी पूर्णिमा दोपहर ढाई बजे कमरे में पंखे की कुंडी में फंदा लगाकर लटक गई। परिजन तुरंत उसे लेकर लेढ़ूपुर के निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के त्रिपाठ गांव निवासी पूर्णिमा के पिता महेश चंद्र ने पुलिस को बताया कि की बेटी की शादी 7 फरवरी 2025 को अनुराग के साथ हुई थी। 3 माह का बच्चा भी है। शादी में 7 लाख नकद, बुलेट समेत अन्य सामान दिए गए थे। 

दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग बेटी को प्रताड़ित करते थे। पति अनुराग, सास कलावती देवी, ननद रेखा व आरती ने बेटी की हत्या कर दी है। एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने पीड़ित परिजनों से तहरीर ली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed