{"_id":"6782c3eeeedbd600b80dc45f","slug":"varanasi-top-news-today-latest-crime-news-in-hindi-including-mahakumbh-2025-latest-updates-2025-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Top News: महाकुंभ के चलते इन ट्रेनों का बदला रूट, चीनी मांझा के साथ एक गिरफ्तार समेत टॉप खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Top News: महाकुंभ के चलते इन ट्रेनों का बदला रूट, चीनी मांझा के साथ एक गिरफ्तार समेत टॉप खबरें
Sun, 12 Jan 2025 12:48 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 12 Jan 2025 12:48 AM IST
सार
Varanasi Top News Today : वाराणसी जिले में पिछले 24 घंटे में कई खबरें चर्चा में बनी रहीं। इस दौरान 4.7 किलो चीनी मांझा के साथ एक आरोपी की गिरफ्तारी समेत कई खबरें सुर्खियों में बनी रहीं।
विज्ञापन
वाराणसी की प्रमुख खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाकुंभ के चलते ट्रेनों का बदला रूट
विज्ञापन
महाकुंभ के चलते पांच ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। यह ट्रेनें प्रयागराज छिवकी स्टेशन ठहरेंगी। छपरा से 29 व 30 जनवरी को चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज-मानिकपुर के स्थान पर बदले मार्ग वाराणसी-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गोरखपुर से 29 जनवरी को चलने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलाई जाएगी। छपरा से 30 जनवरी को चलने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस बदले मार्ग से जाएगी। नई दिल्ली से 30 जनवरी को चलने वाली 12424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस बदले मार्ग से जाएगी।
4.7 किलो चीनी मांझा के साथ एक गिरफ्तार
भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा इलाके में सड़क किनारे चीनी मांझा बेच रहे आशीष कुमार उर्फ विनोद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि आशीष चीनी मांझा बेच रहा है। गिरफ्तार किए गए युवक के पास से 4.7 किलोग्राम चीनी मांझा बरामद किया गया।
विज्ञापन
वृद्ध महिला की मौत के बाद बेटे ने कराया नेत्रदान
रामनगर के बटाऊबीर निवासी उर्मिला गुप्ता (80) की मौत के बाद उनके बेटे ने नेत्रदान करवाया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी करवाई। अब कार्निया को जरूरतमंद मरीजों में प्रत्यारोपित किया जाएगा। भाजपा महानगर मंत्री डॉ. अनुपम गुप्ता की माँ का शुक्रवार देर रात उनके आवास पर निधन हो गया। उन्होंने अपनी आंखों को दान करने की इच्छा जताई थी। इसके उन्होंने आई बैंक के डॉक्टरों को फोन किया। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उनके घर पहुंचकर उनकी माता के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ ठगी का केस
विदेश में अच्छी कंपनी में नौकरी का झांसा देकर युवक से साढ़े चार लाख की ठगी हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सरायमोहाना के जयप्रकाश साहनी ने बताया कि विदेश में अच्छी नौकरी लगाने का लालच देकर अकबरपुर बिरौल दरभंगा बिहार के आलम, मड़िया मिर्जापर के पप्पू साहनी, मिर्जापुर के दिलीप, मिर्जापुर के धर्मेंद्र, गंगापुर कोतवाली चुनार के राजकुमार ने 21 दिसम्बर 2022 को साढ़े चार लाख रुपये लिए। पैसे मांगे तो मारने पीटने के साथ धमकी दी।
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में 7 के खिलाफ केस
कोर्ट के निर्देश पर भेलूपुर थाना में सात के खिलाफ साहिल मलिक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। दिल्ली के गली नंबर दो मुल्तानी ढांडा पहाड़गंज मध्य दिल्ली की रहने वाली प्रेरणा मलिक पिछले साल 10 अगस्त को बेटे साहिल के साथ एक भेलूपुर थाने के बगल में हरिकृपा रेजिडेंस में रुकी थी। होटल में साहिल ने अपनी मां को पानी में नींद की गोली मिलाकर दे दी। मां को नीद आने पर साहिल कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी थी। प्रेरणा का आरोप है कि वाराणसी आते समय रास्ते में आरोपी फोनकर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने करणा डाबर, चिराग शेट्टी, पीयूष जिंदल, हरित मेहता, सचिन, जेसिका मेहता निवासी नई दिल्ली, चंद्रप्रकाश मलिक निवासी आनंद निकेतन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ट्रेन में बैग चोरी, खाते से निकला तीन लाख
ट्रेन से महिला का बैग चोरी के बाद बैंक से तीन लाख रुपये निकाले गए। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। सारनाथ के बुद्धा नगर कालोनी के मनोज कुमार सिंह की पत्नी गत 14 दिसंबर को ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन के वातानुकूलित बोगी संख्या ए-1 से माल्दा से फरक्का स्टेशन के बीच किसी ने बैग चोरी कर लिया। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक सिगरा शाखा के खाते से 328000 रुपया निकल गया।
धमका कर पैसा मांगा, दुकान का फर्जी वीडियो वायरल किया
कमच्छा स्थित श्रीराजबंधु मिष्ठान भंडार के मालिक चंदन गुप्ता ने एक व्यक्ति के खिलाफ भेलूपुर थाने में तहरीर दी है। व्यक्ति पर मिठाई खरीद कर जबरन पैसा मांगने, धमकाने और फर्जी वीडियो वायरल कर प्रतिष्ठान की छवि धूमिल करने का आरोप है।
चंदन गुप्ता ने बताया कि एक व्यक्ति गत 26 दिसंबर को उनकी दुकान से मिठाई खरीदा था। 28 दिसंबर को उसी ने दुकान के नंबर पर फोन एक एक वीडियो भेजा। कहा कि तुम्हारी मिठाई में कीड़े हैं। मैं तुम्हारी दुकान की बर्बादी लिख रहा हूं। उन्होंने सफाई दी तो उसने उनसे 20 हजार रुपये मांगे। प्रतिष्ठान की प्रतिष्ठा के बारे में सोचते हुए उन्होंने उसे ऑनलाइन 16 हजार रुपये भेज दिया। तीन जनवरी को उसने पुन: फोन किया और फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देते हुए पैसा मांगा। मना करने पर गालीगलौज करते हुए धमकी दी। इसके बाद 10 जनवरी को उसने फर्जी वीडियो उनकी दुकान का बताते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में भेलूपुर थानाध्यक्ष विजय नारायण मिश्र ने बताया कि जांच कर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

रोटरी क्लब काशी ने 55 सदस्यों को दिया भोजन और कपड़ा
रोटरी क्लब काशी की ओर से संकटमोचन स्थित काशी कुष्ठ आश्रम में शनिवार को 55 आश्रम वासियों को भोजन और कपड़े दिए। जरूरतमंदों को मिले इन कपड़ों से उन्हें काफी राहत होगी। राटरी क्लब इस तरह के आयोजन करता रहता है। ताकि लोगों को राहत मिले। इस अवसर पर रोटरी काशी के अध्यक्ष रो. अरुण तिवारी, सचिव रो. अश्विनी श्रीवास्तव, पीडीजी रो. संजय अग्रवाल,रो. डॉ.संजय गर्ग व रो. सुदर्शन कुमार आदि उपस्थित थे।
शतरंज प्रतियोगिता में खेले 40 रेटेड खिलाड़ी
प्रयागनाथ झुनझुनवाला ओपन शतरंज प्रतियोगिता रविवार को एसकेवीटी किंग्स चेस अकादमी की ओर से रामकटोरा के हॉल में होगी। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय मास्टर टाइटल खिलाड़ी दिल्ली के आर्यन वार्ष्णेय, प्रयागराज के धीरज सक्सेना और कानपुर के दीपक कटियार है। इनामी प्रतियोगिता में लखनऊ के आरिफ अली, प्रयागराज के फेड्रिक जॉन, स्पर्श यादव समेत 40 अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त सहित 200 खिलाड़ी खेलेंगे। प्रतियोगिता ओपन वर्ग, महिला वर्ग, अंडर-17, 13, 11, 9, 7 आयु के बालक और बालिका वर्ग में होगी। प्रदेश के सबसे कम उम्र के रेटेड खिलाड़ी प्रयागराज के मास्टर शिवाय सिंह, मास्टर अर्श सिंह के अलावा वाराणसी के सबसे कम उम्र के मनन पांडेय खेलेंगे। आयोजन सचिव विनीत राज तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता रैपिड के 15 प्लस 5 टाइम कंट्रोल से 8 चक्रों की बाजी खेली जाएगी।
वीडीए ने कैंप में गृहकर जमा कराए 5,28,591 रुपये
वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से शहर में कई जगहों पर लगाए गए कैंप में लोगों से गृहकर का बकाया जमा करवाया गया। इसमें भेलूपुर जोन के अंतर्गत शिवम कंपलेक्स, सूर्य अपार्टमेंट, डुमराव बाग कॉलोनी, प्रकाश कुंज अपार्टमेंट, ब्रिज एन्क्लेव कॉलोनी, शीश महल अपार्टमेंट, कैलाशपुरी सेवा आश्रम ,नंदलाल अपार्टमेंट सहित अन्य जगहों पर लगाए गए कैंप में 112 रसीदों के साथ गृहकर के रूप में 5,28591 रुपया जमा कराया गया है।

फरियादी के फीडबैक को रजिस्टर में दर्ज करें
डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा शनिवार को समाधान दिवस पर लोहता और रोहनिया थाने पहुंचे। उन्होंने लोहता और रोहनिया थानाध्यक्ष को कहा कि जो भी फरियादी शिकायत करें, उनका समाधान हो। इसके बाद उनका फीडबैक भी लिया जाए और उसे रजिस्टर में दर्ज किया जाए। फरियादी के फीडबैक को क्रॉस चेक किया जाएगा।
तैलंग स्वामी के जन्मोत्सव पर लगा 56 भोग
तैलंग स्वामी के तीन दिवसीय जन्मोत्सव पर शनिवार को पंचगंगा घाट स्थित उनकी समाधि स्थल पर पूजन अर्चन के साथ 56 भोग लगा। इस दौरान भंडारे में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दंडी स्वामियों और ब्राह्मणों को भोज कराकर दक्षिणा दिया गया। तीन दिनों चले जन्मोत्सव में सुंदरकांड का पाठ किया गया और शोभायात्रा निकाली गई।
स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की हुई भव्य आरती
स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को नदेसर स्थित स्वामी विवेकानंद स्मारक पर भव्य आरती हुई। स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने और इसका प्रचार-प्रसार करने के लिए शपथ दिलाई। सेवाज्ञ संस्थानम् के बैनर तले वीडीए के मानद सदस्य अमरीश सिंह भोला ने आरती की। इसमें संतोष तिवारी, दिनेश दीक्षित, अधिवक्ता, कुलदीप नारायण, शिवम पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा आदि रहे।
14 जनवरी को बंद रहेगा रेशम धागा बाजार
रेशमी धागा संघ के अनुसार मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को रेशम का बाजार बंद रहेगा। महामंत्री गिरीश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि रेशम के सभी प्रतिष्ठान मंगलवार को बंद रहेंगे। मकर संक्रांति को लेकर यह निर्णय लिया गया है। मकर संक्रांति पर काशी में स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस वजह से रेशम बाजार को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
बरेका में लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
वाराणसी। बरेका में शनिवार को देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बरेका के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने प्रांगण में स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी स्मृतियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि 3 जनवरी 1964 में बरेका द्वारा निर्मित बड़ी लाइन के पहले रेल इंजन डब्ल्यूडीएम-2 (WDM-2) का लोकार्पण स्वयं लाल बहादुर शास्त्री ने किया था। बरेका के प्रमुख अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।