फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: To make the inauguration ceremony of Shri Kashi Vishwanath Dham unique, cultural programs will be held from December 1 to December 10

श्री काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण: एक से 10 दिसंबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, भव्य काशी-दिव्य काशी के होंगे आयोजन

Mon, 29 Nov 2021 07:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 29 Nov 2021 07:51 PM IST
सार

भजन कीर्तन, रंगोली, पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
 

विज्ञापन
Varanasi: To make the inauguration ceremony of Shri Kashi Vishwanath Dham unique, cultural programs will be held from December 1 to December 10
श्री काशी विश्वनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण समारोह को अद्वितीय बनाने के लिए भव्य काशी, दिव्य काशी के आयोजन होंगे। जिले भर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाएगा। संस्कृति विभाग की ओर से शहर के प्रमुख मंदिर और शिवालयों में भजन कीर्तन होंगे। विद्यालयों में रंगोली, पेटिंग, डिबेट व क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन होंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को कैंप कार्यालय सभागार में श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के तहत भव्य काशी दिव्य काशी के आयोजनों की समीक्षा की। डीएम ने बताया कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण के अवसर पर आगामी 13 दिसंबर से 14 जनवरी तक श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के तहत भव्य काशी दिव्य काशी के क्रम में आगामी एक से 10 दिसंबर तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


 

संस्कृति विभाग की ओर से एक दिसंबर को चिंता हरण गणेश सोनारपुरा व बड़ा गणेश लोहटिया, दो दिसंबर को विष्णु मंदिर ललिता घाट व बृहस्पति मंदिर दशाश्वमेध, तीन दिसंबर को शीतला मंदिर शीतला घाट व शैलपुत्री देवी सरैयां, चार दिसंबर को राम मंदिर खोजवां व राम मंदिर चौक, पांच दिसंबर को बटुक भैरव कमच्छा व काल भैरव मंदिर, छह दिसंबर को मृत्युंजय महादेव मंदिर दारानगर व केदारनाथ मंदिर केदार घाट, सात दिसंबर को बनकटी हनुमान मंदिर आनंद पार्क व कौड़िया माई मंदिर कबीर नगर, आठ दिसंबर को गोपाल मंदिर चौखंभा व संकठा मंदिर चौक, नौ दिसंबर को कर्दमेश्वर महादेव मंदिर कंदवा व गैबीश्वर मंदिर छोटी गैबी, 10 दिसंबर को अन्नपूर्णा मंदिर विश्वनाथ धाम व आदिकेश्वर मंदिर राजघाट तथा 11 दिसंबर को दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर तथा संकट मोचन मंदिर में भव्य भजन कीर्तन कार्यक्रम सायं 5 से 7 बजे तक होगा।

 



विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित
शिक्षा विभाग द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालय स्तर, न्याय पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर एवं जनपद स्तर पर किया जाएगा तथा तत्पश्चात विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। एक दिसंबर को वाद विवाद प्रतियोगिता, दो दिसंबर को निबंध प्रतियोगिता, तीन दिसंबर को रंगोली प्रतियोगिता, चार दिसंबर को चित्रकला प्रतियोगिता, छह दिसंबर को शिव-पार्वती पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, सात दिसंबर को श्लोक वाचन कविता, आठ दिसंबर को नुक्कड़ नाटक, नौ दिसंबर को स्कूल स्तर पर शिव झांकी, 10 दिसंबर को अंत्याक्षरी, दोहा, चौपाई श्लोक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है।
 
विज्ञापन

अस्सी घाट पर होगी रंगोली प्रतियोगिता
शिक्षा विभाग की ओर से एक दिसंबर को अस्सी घाट पर रंगोली प्रतियोगिता, दो दिसंबर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया में मतदाता जागरूकता पर स्लोगन प्रतियोगिता, तीन दिसंबर को अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में प्राचीन भारतीय सांस्कृतिक धरोहर विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता, चार दिसंबर को राजकीय क्वंीस इंटर कॉलेज में सोशल नेटवर्किंग साइट वरदान या अभिशाप विषय पर डिबेट व काशी का इतिहास विषय पर क्विज प्रतियोगिता, छह दिसंबर को आर्य महिला इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed