{"_id":"59dca16e4f1c1bca678b50da","slug":"varanasi-to-lucknow-flight-plan-is-in-draft","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी से लखनऊ की सीधी उड़ान की योजना अधर में लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी से लखनऊ की सीधी उड़ान की योजना अधर में लटकी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 10 Oct 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
Air India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया के सीएमडी अश्वनी लोहानी का रेलवे बोर्ड में तबादला हो जाने के बाद वाराणसी से लखनऊ की सीधी उड़ान की योजना भी अधर में पड़ गई है।
लोहानी बीते चार अगस्त को लाल बहादुर शास्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वाराणसी-कोलंबो के बीच सीधी उड़ान सेवा का उद्घाटन करने आए थे।
इस दौरान उन्होंने बताया था कि जल्द ही प्रतिदिन बनारस से लखनऊ के लिए 72 से 78 यात्री क्षमता वाले एटीआर विमान सेवा की शुरुआत की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय ने बताया था कि यह विमान सेवा अक्तूबर महीने के अंत तक शुरू हो सकती है ।

मगर अब एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय का कहना है कि अश्वनी लोहानी का ट्रांसफर हो जाने की वजह से अब यह नहीं कहा जा सकता कि वाराणसी से लखनऊ की सीधी उड़ान सेवा कब से शुरू होगी।
विज्ञापन