{"_id":"5b5349e94f1c1b572f8b5c3c","slug":"varanasi-to-haldia-water-transport-will-start-to-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी से हल्दिया के बीच नवंबर से शुरू हो जाएगा जलपरिवहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी से हल्दिया के बीच नवंबर से शुरू हो जाएगा जलपरिवहन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
मालवाहक जलपोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल मार्ग विकास परियोजना के अंतर्गत वाराणसी से हल्दिया के बीच जलपरिवहन नवंबर से शुरू हो जाएगा। वाराणसी के राल्हूपुर में 169.59 करोड़ रुपये से तैयार हो रहा मल्टी मॉडल टर्मिनल का काम नवंबर में पूरा हो जाएगा। इसी समय इसका उद्घाटन कराने की तैयारी में आईडब्लूएआई (इनलैंड वाटरवेज अथारिटी ऑफ इंडिया) जुट गया है।
जल मार्ग विकास राष्ट्रीय जलमार्ग एक (गंगा नदी) पर विश्व बैंक की सहायता प्राप्त परियोजना का उद्देश्य नदी में वाराणसी से हल्दिया के बीच नेविगेशन क्षमता को बढ़ाना है। गंगा में कम से कम 1500-2000 टन के जहाज चलाए जा सकेंगे। जिनका वाणिज्यिक उपयोग किया जा सकेगा। वर्ल्ड बैंक के आकलन के अनुसार इससे 50 हजार लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल सकेगा।
आईडब्ल्यूएआई के अधिकारियों ने बताया कि वह इस वर्ष नवंबर तक वाराणसी में मल्टी मॉडल टर्मिनल को पूरा कर लिया जाएगा। साहिबगंज में 280.90 करोड़ से एमएमटी का निर्माण अगले साल मई तक और वहीं 517.36 करोड़ रुपये की लागत से हल्दिया में बन रहे मल्टी मॉडल टर्मिनल का कार्य एक दिसंबर 2019 तक पूरा होने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा फरक्का में 359.20 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक नेविगेशन लॉक पर काम अगले साल जून तक पूरा करने का दावा किया गया है। फरक्का-कहलगांव स्ट्रेच में 150 करोड़ रुपये से अनुबंध अप्रैल 2018 में हुआ था और इस पर काम शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बिहार में एनडब्ल्यू-1 पर दो इंटर मॉडल टर्मिनल और बिहार के कलुघाट के निर्माण के लिए काम इस साल शुरू किया जाएगा।