फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ,varanasi to guwahati flight services start with water canon salute

अब वाराणसी से गुवाहाटी मात्र दो घंटो में, शुरू हुई दैनिक विमान सेवा, दिया गया वाटर कैनन सेल्यूट

Mon, 29 Oct 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 29 Oct 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
,varanasi to guwahati flight services start with water canon salute
देश के हर कोने से कनेक्ट हुआ वाराणसी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से इंडिगो एयरलाइंस ने रविवार को गुवाहाटी के लिए विमान सेवा शुरू की। इसी के साथ काशी पूर्वोत्तर के राज्यों जुड़ गया। गुवाहाटी के विमान का अप्रूवल नागर विमानन निदेशालय से काफी पहले मिल गया था। इसकी शुरुआत होने का सीधा फायदा सैलानियों को मिलेगा।
विज्ञापन


इंडिगो का विमान गुवाहाटी से उड़कर अपने निर्धारित समय 10:45 बजे से 25 मिनट पहले ही 10:20 पर ही वाराणसी के हवाईअड्डे पर लैंड हुआ। रनवे से एप्रन की ओर आने के दौरान विमान को वाटर कैनन सेल्यूट देकर स्वागत किया गया। विमान को वाराणसी से गुवाहाटी रवाना करने के पूर्व कमिश्नर दीपक अग्रवाल तथा एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय ने संयुक्त रूप से केक काटकर विमान सेवा की औपचारिक शुरुआत की।
विज्ञापन


इसके बाद कमिश्नर ने यात्रियों को बोर्डिंग पास दिया तथा बाद में विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विमान 11:15 बजे उड़ान भर सका। विमान में कुल 69 यात्री गुवाहाटी से वाराणसी आए और 109 यात्री वाराणसी से गुवाहाटी गए। इस विमान सेवा को लेकर एयरलाइंस को काफी उम्मीदें है क्योंकि पूर्वोत्तर के राज्यों में कई पर्यटन स्थल हैं। वाराणसी से बड़ी संख्या में पर्यटक आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहले ही दिन यात्रियों को मिला घटा किराया

वाराणसी-गुवाहाटी के बीच शुरू हुई नई विमान सेवा के घटे किराए का लाभ भी सैलानियों को मिला। इंडिगो एयरलाइंस ने पूर्व में  विमान का बेसिक किराया 3451 रुपये रखा था। इसकी विभिन्न वेबसाइटों पर बुकिंग चल रही थी। रविवार से इसका किराया घटाकर 2399 रुपये कर दिया गया।

 इंडिगो एयरलाइंस के स्थानीय प्रबंधक अभिजीत पर्यटन की दृष्टि से दोनों शहरों के बीच बड़ी संख्या में यात्रियों का आवगमन होता है। इसके अलावा वाराणसी से पूर्वोत्तर के राज्यों की कनेक्टिविटी अच्छी हो गई है।  

एयरपोर्ट निदेशक  अनिल कुमार राय ने कहा कि  इस उड़ान के लिए काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा था। वाराणसी से देश के लगभग हर कोने की कनेक्टिविटी हो गई थी बस पूर्वोत्तर को जोड़ने का प्रयास चल रहा था। - , 
 

रात्रि सेवा शुरू पर कंपनियों ने नहीं शुरू की उड़ान

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार से 24 घंटे विमान सेवाओं का संचालन शुरू हो गया। हालांकि किसी विमान कंपनी ने अभी रात्रि उड़ान के लिए विमान सेवा शुरू नहीं शुरू की है। हालांकि विमान लेट होने पर यात्रियों को होने वाली परेशानी से अब निजात मिल सकेगी। जैसे-जैसे विमान बढ़ेंगे, वैसे यहां भी सेवाएं बढ़ाई जाएंगी।

इसमें कर्मचारियों और सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ  जवानों की संख्या बढ़ाना भी शामिल होगा। विमानन सेवा से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि वाराणसी एयरपोर्ट के 24 घंटे संचालित होने के बावजूद सर्दियों के सीजन में कोहरे के कारण कोई कंपनी जोखिम लेना नहीं चाहेगी क्योंकि एयरपोर्ट पर आईएलएस कैट थ्री अभी स्टॉल नहीं हुआ है।

ऐसे में कोहरे के दिनों में दिन के समय ही विमान संचालित करना मुश्किल हो जाता है तो रात में लैंडिंग और भी मुश्किल होगी। सर्दी के मौसम के बाद रात्रि विमान सेवा शुरू होने पर लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed