{"_id":"5bee68e5bdec2253c9587a9d","slug":"varanasi-to-bangkok-another-flight-start-on-december-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी से बैंकाक के लिए एक और फ्लाइट 15 दिसंबर से, इतना होगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी से बैंकाक के लिए एक और फ्लाइट 15 दिसंबर से, इतना होगा किराया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमान कंपनी इंडिगो अगले माह वाराणसी से ही बैंकाक की सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रही है। वाराणसी से यह सेवा 15 दिसंबर से शुरू हो रही है। महज 3:15 घंटे में यह फ्लाइट वाराणसी से बैंकाक पहुंच जाएगी।
बैंकाक के लिए यह दूसरी विमान सेवा होगी। दिल्ली और कोलकाता पहुंचने में लगने वाले समय की भी बर्बादी होती है। अब वाराणसी से ही इंडिगो बैंकाक के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने जा रहा है।
15 दिसंबर के लिए इसका वाराणसी से बैंकाक का किराया 7498 रुपये दर्शाया जा रहा है, जबकि इसी तिथि में बैंकाक से वाराणसी का कुल किराया 3580 रुपये इंडिगो की वेबसाइट में प्रदर्शित हो रहा है। वाराणसी से दिन में 11:55 बजे चलेगी, जबकि बैंकाक से सुबह 9:10 बजे चलकर 11:05 बजे यह फ्लाइट वाराणसी पहुंच जाएगी।

प्रयागराज से बेंगलूरू के लिए इंडिगो की सीधी उड़ान
उधर, यूपी के नागर विमानन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने कहा कि निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी इंडिगो वाराणसी से बैंकॉक के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू करेगी। नागर विमानन मंत्री प्रयागराज से बेंगलूरू के लिए इंडिगो की सीधी उड़ान सेवा के उद्घाटन के मौके पर मीडिया से मुखातिब थे इस दौरान उन्होंने ये जानकारी दी।
इंडिगो प्रयागराज से बेंगलूरू के लिए मंगलवार को छोड़कर प्रतिदिन उड़ान सेवा का परिचालन करेगी। इसका विमान शाम 4:40 बजे उड़ान भरेगा और शाम 7 बजे बेंगलूरू पहुंचेगा, जबकि बेंगलूरू से प्रयागराज के लिए कंपनी की सेवा मंगलवार को छोड़कर शेष सभी दिन उपलब्ध रहेगी। कंपनी का विमान बेंगलूरू से दोपहर 1:30 बजे उड़ान भरेगा और शाम 4:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगा।