{"_id":"5de17daf8ebc3e54a3533a93","slug":"varanasi-to-agra-in-3-hours-varanasi-news-vns4970716126","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज तीन घंटे में पूरा होगा काशी से आगरा तक का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज तीन घंटे में पूरा होगा काशी से आगरा तक का सफर
विज्ञापन
पिछले दो साल से चर्चाओं में रहा आगरा-वाराणसी सेमी हाईस्पीड रेलवे कॉरिडोर अब धरातल पर उतर आया है। सेमी हाईस्पीड रेलवे कॉरिडोर आगरा से लखनऊ-गाजीपुर-बलिया होते हुए बनारस तक आएगा। माना जा रहा है कि 2020 में निर्माण कार्य भी कॉरिडोर को लेकर शुरू कर दिया जाएगा। सबसे पहले निर्माण कार्य की शुरुआत वाराणसी छोर से ही तय भी मानी जा रही है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्रकाधिकरण यूपीडा के एक अधिकारी ने बताया कि 800 किमी रेलवे कॉरिडोर के आकार लेने के बाद काशी से आगरा का सफर महज तीन से चार घंटे में पूरा होगा। हालांकि अभी बहुत कुछ कहना भी जल्द बाजी होगी। काशी से बलिया, गाजीपुर और लखनऊ से आगरा तक मार्ग प्रस्तावित है। इस मार्ग पर सिर्फ सेमी हाईस्पीड ट्रेनों का ही संचालन किया जाएगा। इसके अलावा किसी अन्य ट्रेनों का परिचालन नहीं किया जाएगा।
जल्द ही जमीन होगी फाइनल
सेमी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर को लेकर अब काम तेज गति से होंगे। कंसल्टेंट कंपनी के कॉरिडोर में शामिल होने के बाद बनारस, बलिया और गाजीपुर इलाकों में जमीन खरीदने का भी काम तेज होगा। यूपीडा अधिकारी का मानना है कि रेल कॉरिडोर बन जाने से सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा।