{"_id":"6471e1e919cac8ea0f0f1033","slug":"varanasi-three-youths-who-went-to-bathe-in-the-ganges-drowned-police-on-the-spot-investigation-continues-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: गंगा में नहाने गए तीन युवक डूबे, तलाश जारी, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: गंगा में नहाने गए तीन युवक डूबे, तलाश जारी, मचा कोहराम
Sat, 27 May 2023 05:49 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 27 May 2023 05:49 PM IST
सार
नरायनपुर गांव के रहने वाले नीरज ,कल्लू एवं एक अज्ञात गंगा में स्नान करने गए थे तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वो गहरे पानी में समा गए।
विज्ञापन
गंगा में नहाने गए तीन युवक डूबे, मौके पर पुलिस,
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी से गंगा में तीन युवकों के डूबने की खबर है। बताया जा रहा है कि नरायनपुर गांव के रहने वाले नीरज ,कल्लू एवं एक अज्ञात गंगा में स्नान करने गए थे तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वो गहरे पानी में समा गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को खोजने का काम जारी है।
चौबेपुर क्षेत्र के बर्थरा कलां गांव के समीप तीन पेड़वा घाट पर शनिवार की दोपहर एक बजे घर से चार दोस्त घूमने निकले थे। अचानक वे सभी गंगा स्नान करने बर्थरा कलां घाट पहुंचे। वहां स्नान करते समय नीरज राम गंगा में डूबने लगा तो बचाने के लिए उसके साथी, आशीष, सुरेश और सूरज चौहान भी कूद पड़े।
यह भी पढ़ें- Varanasi: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में ये क्या हो गया, सब्जी समझ महिला ने खाया नॉनवेज, मचा बवाल
विज्ञापन
देखते देखते नीरज राम ,नीरज कुमार आशीष कुमार डूब गए। वहीं एक साथी सुरेश चौहान किसी तरह घाट के के बाहर निकल कर चिल्लाने लगा। उसकी आवाज पर आसपास के लोग व मल्लाह भी दौड़ कर उनको निकालने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह मय फोर्स के साथ स्थानीय चार गोता खोरों की मदद से तलाश में जुटी हुई है।
प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। फिलहाल स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू जारी है। डूबने वालों में नीरज राम (16वर्ष) पुत्र संजय राम निवासी कसिहर नरायनपुर ,नीरज कुमार (17वर्ष) पुत्र मनराज राम निवासी विष्णु पुरा सरैया , आशीष कुमार (15वर्ष) पुत्र मंजे कसिहर नरायनपुर के निवासी बताये गये हैं।
नीरज दो भाईयों में बड़ा है। दूसरा नीरज पुत्र मनराज अकेला बेटा था। आशीष दो भाईयों में बड़ा था। तीनों किशोर नरायनपुर साहू इंटर कालेज में कक्षा 9वीं के छात्र थे। घटना की सूचना मिलने पर पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।