{"_id":"62a85fe8ae804e3a2018ce9a","slug":"varanasi-those-who-believed-in-sant-kabir-performed-bhajan-kirtan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: आंखन की देखी का मार्ग है संत कबीर का मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: आंखन की देखी का मार्ग है संत कबीर का मार्ग
Tue, 14 Jun 2022 03:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 14 Jun 2022 03:46 PM IST
सार
कबीर मार्ग पर चलने वाले लोगों ने लहरतारा से मूलगादी तक बिखरे कबीर की सखी के रंग। भक्ती में डूबे लोगों ने आस पास के लोगों को काफी प्रभावित किया।
विज्ञापन
कबीर पंथ के लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रम साधक कबीर का मार्ग 'कागद की लिखी' का मार्ग नहीं है यह तो 'आंखन की देखी' का मार्ग है। इस पर चलना बेहद सरल है लेकिन शर्त है कि आपको कबीर जैसा बनना होगा। कबीर की श्रम साधना को प्रणाम करने और उनकी जन्म और कर्म स्थली का धूलिवंदन करने के लिए देश भर से कबीर साधक काशी पहुंचे।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह से ही प्राकट्य स्थली से मूलगादी तक काशी में कबीर के रंग बिखरे। मंगलवार को कबीर प्राकट्य स्थली पर महंत गोविंददास शास्त्री ने कहा कि कबीर का मार्ग प्रेम का मार्ग है। इस मार्ग में कोई भी चल सकता है लेकिन अहंकार व जाति, धर्म व संप्रदाय की संकीर्ण भावना के लिए यहां कोई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन
अहंकारी, स्वार्थी व संकुचित व्यक्ति इस पर नहीं चल सकता. 'शीश उतारे भुई धरे ' की शर्त को पूरा करने वाला ही इसमें प्रवेश कर सकता है। कबीर की वाणी में प्रेम व करुणा के लिए सबसे ऊंचा स्थान है जिसने जीवन में प्रेम को पा लिया, उसने कबीर को पा लिया. सच्चे अर्थों में पंडित हो गया. 'ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय।
विज्ञापन
कबीर की वाणी भक्ति की नहीं, क्रांति की वाणी है। सामाजिक व वैचारिक क्रांति की जगमगाती मशाल है। कबीर की साधना बाहर भटकने की बजाय अपने भीतर के उजाले को देखने की है। मन पर काबू कर विकारों को दूर कर सुख शांति की साधना है। तथागत बुद्ध की प्रेम,करुणा,मैत्री व ध्यान साधना की वाणी ही कबीर की वाणी है।