फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi teacher's wonder: Made such smart gloves which will give 10,000 volt current to enemies

वाराणसी के टीचर का कमाल: बनाए ऐसे स्मार्ट दस्ताने जो दुश्मनों को देंगे 10,000 वोल्ट का करंट,कई खूबियों से लैस

Mon, 19 Dec 2022 06:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 19 Dec 2022 06:08 PM IST
सार

ये दस्ताने ना केवल 10000 वोल्ट से अधिक करंट के झटके दें सकते हैं बल्कि इन स्मार्ट दास्तानों के माध्यम से सेना के जवान अपनी बंदूकों को 2 किलोमीटर दूर से संचालित कर सकते हैं।

विज्ञापन
Varanasi teacher's wonder: Made such smart gloves which will give 10,000 volt current to enemies
टीचर ने बनाया देश के जवानों के लिये स्मार्ट दस्तानें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के इन्नोवेशन टीचर श्याम चौरसिया ने मेरठ के एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के अटल कम्युनिटी इन्नोवेशन सेंटर में देश के जवानों के लिये स्मार्ट दस्ताने तैयार किए है। ये स्मार्ट दस्ताने जवानों को ठंड से बचाने के साथ ही दुश्मनों को 10,000 वोल्ट से अधिक करंट का झटका भी देगा। 

विज्ञापन


वाराणसी के श्याम ने बताया इस उन्होंने कुछ दिन पहले सीमा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प को देखते हुए तैयार किए हैं। कई खुबियों से लैस स्मार्ट आर्मी दास्तानें जवानों की सुरक्षा करने में मदद करेंगे।  ये दस्ताने न केवल 10,000 वोल्ट से अधिक करंट के झटके दे सकते हैं बल्कि इन स्मार्ट दास्तानों के माध्यम से सेना के जवान अपनी बंदूकों को 2 किलोमीटर दूर से संचालित कर सकते हैं।
विज्ञापन


दस्तानो में ट्रांसमीटर लगाया गया है जिसका रिसिवर बंदूकों के ट्रिगर से जुड़ा होता है। जिसे जरुरत पड़ने पर जवान अपनी बंदूकों के ट्रिगर से संचालित कर दुश्मनों पर दूर से गोलियां दाग सकते हैं। यही नहीं हमारे जवान कहीं मुसीबत में हों या घायल स्तिथि में हो तो इन दास्तानों की मदद से अपने कंट्रोल रूम तक सूचना भी पहुंचा सकते हैं l  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आर्मी दस्तानों को बिना बिजली के चार्ज किया जा सकता है l इसे बनाने में 8,500 का खर्च आया है और 4 दिन का समय लगा है l इसे बनाने में लेदर कपडे, कैपिसीटर, नैनो  रेडियो कंट्रोल, गियर मोटर, डायनेमो 6 वोल्ट, स्विच, 3.7 वोल्ट बैटरी, का इस्तेमाल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed