फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sunil Pehalwan executes dhobiya pachhad on Sanjay wins 51000 rupe

वाराणसी: सुनील पहलवान ने संजय को दिया धोबिया पछाड़, जीते 51 हजार रुपये

Mon, 19 Oct 2026 08:20 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Mon, 19 Oct 2026 08:20 PM IST
सार

वाराणसी के चिरईगांव ब्लॉक स्थित खरगीपुर में पूर्व ग्राम प्रधान शरण शंकर सिंह नेपाली की स्मृति में विराट कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। इसमें 60 से अधिक जोड़ी पहलवानों ने हिस्सा लिया। मुख्य मुकाबले में बनारस के सुनील पहलवान ने चंदौली के संजय पहलवान को धोबिया पछाड़ दांव से हराकर 51 हजार रुपये का पुरस्कार जीता।

 

विज्ञापन
Varanasi Sunil Pehalwan executes dhobiya pachhad on Sanjay wins 51000 rupe
वाराणसी कुश्ती दंगल, चिरईगांव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिरईगांव ब्लॉक के खरगीपुर ग्राम पंचायत स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सोमवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। पूर्व ग्राम प्रधान स्वर्गीय शरण शंकर सिंह नेपाली की स्मृति में आयोजित दंगल में 60 से अधिक जोड़ी पहलवानों ने दमखम दिखाया। सबसे बड़ी कुश्ती में बनारस के सुनील पहलवान ने चंदौली के संजय पहलवान को धोबिया पछाड़ दांव से चित कर 51 हजार रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया।

विज्ञापन


दोनों पहलवानों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। संजय पहलवान ने सुनील पर ढांक दांव लगाने का प्रयास किया, लेकिन सुनील ने बचाव करते हुए पलटवार किया और धोबिया पछाड़ दांव लगाकर उन्हें पटखनी दे दी। इस मुकाबले के दौरान मैदान में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


 

Trending Videos

अंकित और आशीष पहलवान ने भी दर्ज की जीत
दंगल के अन्य मुकाबलों में सारनाथ अखाड़े के अंकित पहलवान ने छाही के अंकित को कालाजंग दांव से चित किया। वहीं, अजगरा के आशीष पहलवान ने मुगलसराय के आयुष को ढांक दांव से हराया। डीएलडब्ल्यू के शोभनाथ और बजरंग नगर के अवनीश पहलवान के बीच भी रोचक मुकाबला हुआ। अन्य पहलवानों ने भी अपने दांव-पेच से दर्शकों का मनोरंजन किया।

कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का हिस्सा
दंगल का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं वरिष्ठ सपा नेता अवधेश पाठक ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती से उनका विशेष लगाव रहा है। ब्लॉक प्रमुख के कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र के करीब एक दर्जन अखाड़ों का जीर्णोद्धार कराया था। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

दंगल में लालबहादुर पहलवान और संतोष पहलवान ने रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि संचालन फौजी शत्रुघ्न सिंह ने किया। इस अवसर पर सभासद सुबास यादव, पप्पू तिवारी, मनोज प्रधान, संजीव सिंह, गौरव सिंह, जय प्रकाश और मूसे सरदार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed