फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi SSP prabhakar chaudhary transferred after BJP leader assault case IPS Amit Pathak will now command

वाराणसी: भाजपा नेता के मारपीट प्रकरण के बाद एसएसपी का तबादला, अब कमान संभालेंगे आईपीएस अमित पाठक

Wed, 08 Jul 2020 10:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 08 Jul 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
varanasi SSP prabhakar chaudhary transferred after BJP leader assault case IPS Amit Pathak will now command
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के सुंदरपुर में भाजपा के जिला महामंत्री और जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र पटेल और उनके बेटे सहित अन्य लोगों द्वारा पुलिसकर्मियों से की गई मारपीट के चार दिन बाद मंगलवार की रात एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादला मुरादाबाद के कप्तान के तौर पर कर दिया गया। वहीं, पुलिस आफिस से संबद्ध की गई डीएसपी प्रीति त्रिपाठी को चंदौली स्थानांतरित किया गया है। इस तबादले को लेकर पुलिसकर्मियों के बीच खासी चर्चाएं हैं।

विज्ञापन

भाजपा नेता, उनके बेटे और भाई सहित सात लोगों के खिलाफ बीते शुक्रवार को एक दरोगा और दो सिपाहियों से मारपीट के आरोप में लंका थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। भाजपाइयों ने दर्ज मुकदमे को गलत बताते हुए पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन



इसके बाद तत्कालीन सीओ भेलूपुर प्रीति त्रिपाठी को पुलिस आफिस से संबद्ध कर लंका इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार चतुर्वेदी, दो दरोगा और दो सिपाही को निलंबित कर दिया गया था। तभी से अटकलें लगाई जा रही थी कि जल्द ही एसएसपी का भी तबादला किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

varanasi SSP prabhakar chaudhary transferred after BJP leader assault case IPS Amit Pathak will now command
आईपीएस अमित पाठक

मंगलवार की रात एसएसपी के तबादले के साथ ही अटकलों और चर्चाओं के दौर खत्म हुए। सोशल मीडिया पर जहां एक ओर भाजपाजनों ने इसे लेकर खुशी जताते हुए अपनी जीत बताई। वहीं, पुलिसकर्मियों का कहना था कि यह गलत हुआ। इस तरह से तबादला होगा तो पुलिस सही तरीके से काम नहीं करेगी।

अब तक की नौकरी का सबसे लंबा समय बीता, सबको धन्यवाद
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि अब तक की नौकरी में मैं सर्वाधिक आठ महीने बनारस में तैनात रहा। पुलिसकर्मियों का और यहां के लोगों का बहुत सहयोग मिला। इसके लिए सबके प्रति आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर-पोस्टिंग नौकरी का एक हिस्सा है, लेकिन बनारस में काम करके बहुत आनंद आया। बनारस से जुड़ी तमाम सुखद यादें हैं।

शासन से जो निर्देश मिला है उसका अक्षरशः पालन करते हुए आगे भी बेहतर पुलिसिंग करते रहेंगे। भाजपा नेता से मारपीट संबंधी प्रकरण पर उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी में रोजाना तमाम तरीके की बातें सामने आती रहती हैं। हमारा लक्ष्य एकमात्र यही होना चाहिए कि हम मेहनत, ईमानदारी, लगन और विभाग के प्रति निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहें।

कानून का शासन ही शीर्ष प्राथमिकता, पहले भी तैनात रहा इधर
वाराणसी के नए एसएसपी 2007 बैच के आईपीएस अमित पाठक ने कहा कि कानून का शासन ही नौकरी में अब तक शीर्ष प्राथमिकता में रहा है। कोई फरियादी थाने और चौकी से निराश होकर न लौटे, इसके लिए हरसंभव उपाय किया जाएगा। भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही वह बनारस में कार्यभार संभालेंगे। उन्होंने बताया कि इसके पहले वह पूर्वांचल में चंदौली में पुलिस अधीक्षक के तौर पर और 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर के सेनानायक के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed