{"_id":"667b5042590aac579c0fe267","slug":"varanasi-sports-three-players-won-medals-in-powerlifting-varanasi-news-c-20-vns1056-645139-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Sports:कुश्ती में 34वीं वाहिनी के देवेंद्र सिंह ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Sports:कुश्ती में 34वीं वाहिनी के देवेंद्र सिंह ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
भुल्लनपुर स्थित 34वीं वाहिनी पीएसी परिसर में मंगलवार को 27वीं पीएसी पूर्वी जोन अंतर वाहिनी दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें 92 किलो फ्री स्टाइल भारवर्ग में 34वीं वाहिनी पीएसी के देवेंद्र सिंह ने 20वीं वाहिनी आजमगढ़ के अजय यादव को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसमें 10 टीमों के कुल 251 खिलाड़ी शामिल हुए।
पहले दिन फ्री स्टाइल वर्ग में नवमीनाथ यादव, संजय दूबे, राजकुमार यादव, संदीप यादव, जीतेंद्र यादव, रामनंद यादव, राकेश कुमार और जितेंद्र यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजन सचिव सेनानायक 34वीं वाहिनी पीएसी पंकज कुमार पांडेय ने किया। प्रतियोगिता में पूर्वी जोन की 10 वाहिनी के 251 खिलाड़ी खेल में दमखम दिखाएंगे। खिलाड़ियों ने बैंड की धुन पर मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम के दौरान सहायक सेनानायक नरेश सिंह यादव, अजय प्रताप सिंह, गोपालजी दूबे, धीरेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।