फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sports: Team Kashi will play in state level basketball competition

Varanasi Sports:राज्यस्तरीय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में खेलेगी टीम काशी

Tue, 18 Jun 2024 04:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Sports: Team Kashi will play in state level basketball competition
बरेली में होने वाली बास्केटबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले की अंडर-18 बालक-बालिका प्रतियोगिता में 24 खिलाड़ी खेलेंगे। जिला बास्केटबॉल संघ ने राज्य स्तरीय यूथ बास्केटबॉल की टीम काशी घोषित कर दी है।
विज्ञापन

संघ के सचिव डॉ़ एके सिंह ने बताया कि 22वीं स्तरीय यूपी स्टेट प्रतियोगिता बरेली में 18 से 24 जून तक खेली जाएगी। सोमवार को यूपी कॉलेज के खेल मैदान पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी रजनीश सिंह ने खिलाड़ियों को खेल के टिप्स दिए। उन्होंने खिलाड़ियों को तालमेल के साथ अटैकिंग खेलने के तरीके बताए। कोच संतोष सिंह ने बताया कि टीम काशी के ज्यादातर खिलाड़ी फार्म में हैं। टीम कोच आशुतोष सिंह ने बताया कि टीम में बेहतर तालमेल के लिए 15 दिवसीय अभ्यास शिविर आयोजित किया गया। इसमें टैकलिंग, अटैक और गोल हिट पर फोकस किया गया।
विज्ञापन


बालक वर्ग में चार खिलाड़ी खेल चुके हैं राष्ट्रीय प्रतियोगिता
बालक वर्ग में घोषित टीम में चार खिलाड़ी अंडर-18 की राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खेलेंगे। टीम का नेतृत्व कर रहे राज सिंह ने जूनियर नेशनल, रजनीश यादव और सुशांक कुमार सिंह सब जूनियर नेशनल और शादान अहमद स्कूली नेशनल में पदक जीत चुके हैं। टीम ट्राॅफी का प्रबल दावेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलक विश्वकर्मा के नेतृत्व में खेलेगी बालिका टीम
कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टीम को जीत दिलाने वाली पलक विश्वकर्मा के नेतृत्व में बालिका टीम जीत के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी। टीम में मान्या सिंह यूथ और जूनियर स्टेट की उपविजेता टीम का हिस्सा रही हैं। टीम में शामिल तनीषा सिंह और मान्या सिंह राजपूत यूथ व जूनियर स्टेट में पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed