{"_id":"6695b99dd08cce744c020964","slug":"varanasi-sports-rugby-football-competition-to-be-held-on-18th-july-varanasi-news-c-20-vns1056-664350-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Sports:18 जुलाई को होगी रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Sports:18 जुलाई को होगी रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन
जिले में रग्बी फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए कोच नियुक्त करने के साथ लखनऊ से सामान मंगाया गया है। जिला रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. ए के सिंह ने बताया कि रग्बी प्रतियोगिता 18 जुलाई को होगी। पहले यह प्रतियोगिता 17 जुलाई को होनी थी। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को कोच प्रशिक्षण दे रहे हैं।
डॉ. ए के सिंह ने बताया कि काशी में खेल की सुविधाएं बढ़ रही हैं। यहां प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी हैं। ओलंपिक खेलों में शामिल रग्बी का नाम काशी से जुड़ गया है। इस खेल से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। तीन महीने तक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के बाद प्रतियोगिता कराई जाएगी। फिलहाल बॉल, नेट और खिलाड़ियों के लिए किट मंगाई गई है। रग्बी छह देशों का राष्ट्रीय खेल है और दुनिया के 133 देशों में खेली जाती है।