फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi sport news

खिलाड़ियों ने विदेशी सोशल मीडिया और एप के बहिष्कार की छेड़ी मुहिम

Fri, 05 Jun 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
varanasi sport news
वाराणसी। आत्मनिर्भर भारत मुहिम के तहत काशी के कुछ खिलाडि़यों ने चीनी एप और सोशल मीडिया छोड़ने की पहल की है। इसके लिए जिला ताइक्वांडो संघ ने अपने सभी सदस्यों को विदेशी सेवाओं और संसाधनों के खासकर चीनी चीजों के बहिष्कार की अपील की है।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सत्यवर्धन सिंह ने बताया कि भारत चीन सीमा पर दोनों देशों की सेना के बीच बढ़ते तनाव और लोगों के व्यक्तिगत जानकारियां हैक की घटनाओं को देखते हुए खिलाडि़यों से अपील की गई है चीनी एप जैसे टिक टॉक, जूम एप सहित तमाम विदेशी एप का बहिष्कार करें। जिसके बाद इस मुहिम के तहत जिले के 50 ताइक्वांडो खिलाडि़यों ने अपने अपने स्मार्ट फोन से टिक टॉक एप डिलीट कर दिया।
विज्ञापन

खिलाड़ी अपने अभ्यास के लिए लगातार जूम एप और अपने क्रिएटिव वीडियो के लिए टिक टॉक का इस्तेमाल कर रहे थे। 19 वर्षीय नेशनल खिलाड़ी श्रद्धा दीक्षित, आशीष और रंजना ने बताया कि चीन की गलती की वजह से पूरा देश मुसीबत और परेशानी से जूझ रहा है और हमारे लिए हमारी प्रैक्टिस कर पाना मुश्किल हो गया है। इसलिए हमने मोबाइल से सिर्फ टिक टॉक ही नहीं कई चीनी को एप को डिलीट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed