स्मार्ट सिटी बनने के साथ बनारस में होगा स्मार्ट सुरक्षा कवच, जल्दी 720 स्थानों पर लगेंगे 3000 एडवांस कैमरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में एडवांस सिटी सर्विलांस सिस्टम से शहर के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर होगी। नगर के 720 स्थलों पर 3000 एडवांस कैमरे लगाए जाएंगें। जहां सीसीटीवी कैमरे से केवल सामान्य निरीक्षण ही किया जा सकता है। वहीं, इन एडवांस सर्विलांस कैमरे में अतिरिक्त सुविधाएं लैस की गई हैं। इनकी अतिरिक्त क्षमता फेस रिकग्निशन, वाहनों की नंबर प्लेट रिकग्निशन, वीडियो एनालिसिस, भीड़ नियंत्रण, पुलिस निरीक्षण, अपराध नियंत्रण जैसे कार्यों में मददगार साबित होंगी।
वाराणसी स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर की सुरक्षा-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए 128 करोड़ की लागत से एडवांस सिटी सर्विलांस से काम चालू है। यह कार्य 8 महीने के अंदर पूरा होगा। जिसके तहत इन सर्विलांस कैमरों से प्राप्त चलचित्रों का विश्लेषण एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से किया जा सकेगा। इससे तुरंत संबंधित को निर्देशित किया जा सकेगा।
इस तरह से शहर के चप्पे-चप्पे पर इन सर्विलांस कैमरों के जरिए जिला प्रशासन की पैनी नजर होगी। वाराणसी की सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ होगी। नगरवासी इससे लाभान्वित होंगे। स्मार्ट सिटी के सीईओ नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि धार्मिक, सांस्कृति तथा ऐतिहासिक महत्व के कारण यहां हर समय यात्री और पर्यटकों का तांता लगा रहता है।
बड़ी संख्या में इन यात्रियों और पर्यटकों के नगर में आने से जिला प्रशासन को नगर की सार्वजनिक सुरक्षा, पुलिस नियंत्रण, भीड़ नियंत्रण, जनसामान्य की गतिविधियों का विश्लेषण आदि कार्य करने में काफी कठिनाई होती है। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए कैमरे लगाए जा रहे हैं।