फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi SIR List More votes rejected than margin of victory in eight assembly constituencies

Varanasi SIR List: आठ विधानसभा क्षेत्रों में जीत के अंतर से ज्यादा वोट कटे, राज्यमंत्री की सीट से 111457

Wed, 07 Jan 2026 11:44 AM IST
प्रगति चंद राहुल दुबे, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
राहुल दुबे, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 07 Jan 2026 11:44 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिसे में आठ विधानसभा क्षेत्रों में जीत के अंतर से ज्यादा वोट कट गए। ऐसे में एसआईआर से सियासत के गणित बदल जाएंगे। जिले में पहले 31.53 लाख 705 मतदाता थे जो अब 24.07 लाख 143 हो गए।
 

विज्ञापन
Varanasi SIR List More votes rejected than margin of victory in eight assembly constituencies
Varanasi SIR list - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले की राजनीति अब पुराने नतीजों के भरोसे नहीं चल सकती है। एसआईआर के बाद जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में जितने वोट कटे हैं, वहां 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत-हार का अंतर कम था। जीत के अंतर से ज्यादा वोट कट गए हैं। यानी जिन सीटों पर जीत सुनिश्चित मानी जाती थी, वहां के राजनीतिक समीकरण बदल जाएंगे। जीत का समीकरण नए सिरे से बैठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


शहर उत्तरी से सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के वोट बैंक में यह कटौती सीधे सत्ता या फिर विपक्ष के लिए खतरे की घंटी है। साफ है कि 2027 की राह अब सीधे नहीं बल्कि नए सिरे से गुणा-भाग, जोड़-घटाव और सामाजिक समीकरणों से होकर गुजरेगी। जो दल इस बदले हुए मतदाता नक्शे को नहीं पढ़ पाएगा, वह सिर्फ इतिहास देखता रह जाएगा। अब सभी दलों को नए सिरे से चुनावी बिसात बिछानी होगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Magh Mela 2026: मैदागिन-गोदौलिया मार्ग पर नहीं आएंगी वीआईपी गाड़ियां, नो व्हीकल जोन घोषित; इनको मिलेगी छूट
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आंकड़ों से समझे 2022 के विधानसभा चुनाव में किस दल को कितने वोट मिले थे। जीत का अंतर क्या था और एसआईआर के कितने वोट मतदाता सूची से कटे हैं।

विधानसभा क्षेत्र - शहर उत्तरी

  • विजयी प्रत्याशी - रविंद्र जायसवाल, भाजपा (134471)
  • उपविजेता - अशफाक अहमद, सपा (93695)
  • जीत का अंतर - 40776
  • एसआईआर के बाद हटाए गए मतदाता - 111457


विधानसभा क्षेत्र - शहर दक्षिणी

  • विजयी प्रत्याशी - डॉ. नीलकंठ तिवारी, भाजपा (99622)
  • उपविजेता - कामेश्वर दीक्षित उर्फ किशन, सपा (88900)
  • जीत का अंतर - 10722
  • एसआईआर से हटे मतदाता - 76722


विधानसभा क्षेत्र - शहर कैंट

  • विजयी प्रत्याशी - सौरभ श्रीवास्तव, भाजपा (147833)
  • उपविजेता - पूजा यादव, सपा (60989)
  • जीत का अंतर - 86844
  • एसआईआर के बाद हटाए गए मतदाता - 112384

विधानसभा क्षेत्र - पिंडरा
  • विजयी प्रत्याशी - डॉ. अवधेश सिंह, भाजपा (84325)
  • उपविजेता - बाबूलाल, बसपा (48766)
  • जीत का अंतर - 35559
  • एसआईआर के बाद हटे मतदाता - 52426

विधानसभा क्षेत्र - रोहनिया
  • विजयी प्रत्याशी - डॉ. सुनील पटेल, अपना दल (एस) (118663)
  • उपविजेता - अभय पटेल, अपना दल (क) (72191)
  • जीत का अंतर - 46472
  • एसआईआर में हटाए गए मतदाता - 77262

विधानसभा क्षेत्र - अजगरा
  • विजयी प्रत्याशी - त्रिभुवन राम, भाजपा (100821)
  • उपविजेता - सुनील सोनकर, सुभासपा (91768)
  • जीत का अंतर - 9053
  • एसआईआर में हटाए गए मतदाता - 35961

विधानसभा क्षेत्र - शिवपुर
  • विजयी प्रत्याशी - अनिल राजभर, भाजपा (115231)
  • उपविजेता - अरविंद राजभर, सुभासपा (87544)
  • जीत का अंतर - 27687
  • एसआईआर के बाद हटे मतदाता - 51963
विधानसभा क्षेत्र - सेवापुरी
  • विजयी प्रत्याशी - नील रतन पटेल, भाजपा (105163)
  • उपविजेता - सुरेंद्र सिंह पटेल, सुभासपा (82632)
  • जीत का अंतर - 22531
  • एसआईआर में हटाए गए मतदाता - 55028

एसआईआर: जिले में 25 लाख से ज्यादा मतदाता

जिले में एसआईआर से पहले 31 लाख 53 हजार 705 मतदाता थे। अब 25 लाख आठ हजार 502 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 62 हजार 80 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है। इन मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा। जवाब देने और चुनाव आयोग की संतुष्टि के बाद ही मतदाता सूची में नाम जुड़ सकेगा। अगर जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो इन सबके नाम भी मतदाता सूची से हटा दिए जाएंगे।

ये भी जानें
  • 76 हजार 197 मृतक मतदाता मिले।
  • 1 लाख 86 हजार अनुपस्थित मिले।
  • 2 लाख 52 हजार 312 मतदाताओं का स्थान बदला।

विधानसभा           पहले                                          अब 
शहर उत्तरी                         448685                                     111457
शहर दक्षिणी             320713                                     76722
शहर कैंट                         471672                                     112384
पिंडरा                         375261                                     52426
रोहनिया                         422551                                     77262
अजगरा                         367532                                     35961
शिवपुर                         393968                                     51963
सेवापुरी                         353323                                     55028

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारंभ

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत जनपद के सभी बूथों पर मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने आर्य महिला इंटर कॉलेज में दीप प्रज्ज्वलित कर मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट देने का अधिकार महत्वपूर्ण है।

उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यों में लगे सभी कार्मिकों को नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी करने, दावे और आपत्तियों व नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने संबंधी कार्यों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा तहसील सदर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को विधानसभावार मतदाता सूची का वितरण किया गया।

उन्होंने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को इसके बाद की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी से सहयोग करने का अनुरोध किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार नो मैपिंग वाले मतदाताओं को ईआरओ/एईआरओ द्वारा नोटिस जारी कर छह जनवरी से 27 फरवरी के मध्य सुनवाई की जाएगी। इस काम के लिए 210 एईआरओ की तैनाती भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियत की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि मतदाता अब दावा, आपत्ति कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed