फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi silver robbery case Driver who dropped accused from Iranian gang to Prayagraj by car arrested

वाराणसी चांदी लूटकांड: ईरानी गैंग के आरोपियों को कार से प्रयागराज छोड़ने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, पढ़ें- मामला

Mon, 10 Aug 2026 04:57 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 10 Aug 2026 04:57 PM IST
सार

Varanasi News: चांदी लूटकांड में ईरानी गैंग के आरोपियों को कार से प्रयागराज छोड़ने वाला ड्राइवर गिरफ्तार किया गया। झारखंड निवासी ड्राइवर के पास से लूट की 6.950 किलोग्राम चांदी बरामद की गई। 

विज्ञापन
Varanasi silver robbery case Driver who dropped accused from Iranian gang to Prayagraj by car arrested
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में 27 किलो चांदी लूटकांड में ईरानी गैंग के एक और आरोपी प्रशांत जेवियर तिकी को चौक पुलिस ने रविवार को मालगोदाम, इंग्लिशिया लाइन के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से लूट की 6.950 किलोग्राम चांदी बरामद हुई। घटना के बाद प्रशांत ने ईरानी गैंग के मोहम्मद अली उर्फ शाबिर, मासाअल्लाह, हाफिज और जुल्फकार को अपनी बलेनो कार से प्रयागराज तक छोड़ा था। प्रयागराज से जबलपुर की बस पकड़कर आरोपी भोपाल भागे। मोहम्मद अली उर्फ शाबिर और मासाअल्लाह को चौक पुलिस और एसओजी ने पिछले सप्ताह सोमवार की रात लंका के लौटूवीर में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। प्रशांत की यह तीसरी गिरफ्तारी है।

विज्ञापन


डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी झारखंड के लातेहार का निवासी है। पुलिस की छानबीन में सामने आया था कि ईरानी गैंग के मोहम्मद अली उर्फ शाबिर और मासाअल्लाह ने मुंबई में रहने वाले अपने साथियों हाफिज और जुल्फकार के जरिये लूट की पूरी कहानी रची थी।
विज्ञापन


झारखंड के रांची में रहने वाले अमान अली को भी इसमें शामिल किया गया। अमान अली के माध्यम से हाफिज और जुल्फकार ने झारखंड रजिस्ट्रेशन नंबर की बलेनो कार बुक कराकर वाराणसी पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर प्रशांत ही दोनों को लेकर वाराणसी आया था। इसके बाद वह मोहम्मद अली उर्फ शाबिर और मासाअल्लाह को लेकर प्रयागराज गया। वहां कार छोड़कर चारों जबलपुर की बस पकड़कर भोपाल चले गए। पुलिस के अनुसार, प्रशांत को पता था कि सभी ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। लूट की 10 किलो चांदी प्रशांत को मिली थी। हाफिज, जुल्फकार, अमान अली और जेल में बंद मोहम्मद अली उर्फ शाबिर की पत्नी पाकीजा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: प्रॉपर्टी कारोबारी से 16.62 करोड़ की ठगी, आरोपी कोलकाता के होटल से गिरफ्तार

16 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा मोड़ के पास शशि कुमार वर्मा के दो कर्मचारियों को क्राइम ब्रांच का सदस्य बताकर 27 किलो चांदी लूट ली गई थी। तीन अगस्त की रात चौक, लंका और एसओजी की संयुक्त टीम ने लंका थाना क्षेत्र के लौटूवीर में मुठभेड़ के दौरान मोहम्मद अली उर्फ शाबिर और मासाअल्लाह को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी थी। उस समय आरोपियों के कब्जे से चार किलोग्राम चांदी बरामद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed