फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: services of another hospital closed, infected patient of Pitarkund had eyes examined here

वाराणसी : एक और निजी अस्पताल की सेवाएं बंद, पितरकुंड के संक्रमित मरीज ने यहां कराई थी आंखों की जांच

Mon, 20 Apr 2020 07:29 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 20 Apr 2020 07:29 PM IST
सार

  • ओपीडी के साथ ही इमरजेंसी मरीज देखने पर रोक 
  • सीएमओ ने दी नोटिस, सभी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ होम क्वारंटीन

विज्ञापन
Varanasi: services of another hospital closed, infected patient of Pitarkund had eyes examined here
corona virus - फोटो : social media

विस्तार

वाराणसी के पितरकुंडा के कोरोना संक्रमित मरीज का इलाज करने के मामले में महमूरगंज के ही एक और निजी अस्पताल पर कार्रवाई हुई है। गैलेक्सी अस्पताल के बाद स्वास्थ्य विभाग ने महमूरगंज स्थित एएसजी हॉस्पिटल प्रबंधन को नोटिस जारी कर तत्काल प्रभाव से इमरजेंसी और ओपीडी सेवा बंद करने का आदेश दिया है। अस्पताल के सभी डाक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ को होम क्वारंटीन करने के साथ उनके सैंपल भी लिए जाएंगे। मरीज ने इस अस्पताल में आंखों की जांच कराई थी। 

विज्ञापन


पितरकुंडा के 74 वर्षीय सुपारी व्यापारी की 18 अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। उसका इलाज बीएचयू में चल रहा है। पहले से डायबिटिक व्यापारी ने बीएचयू आने से पहले कहां-कहां इलाज कराया था और किसके संपर्क में आया, इनकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। रविवार को गैलेक्सी हॉस्पिटल में उसके इलाज और सीटी स्कैन का पता चला था, जिस पर सीएमओ ने अस्पताल प्रबंधक को नोटिस जारी कर अगले आदेश तक ओपीडी और इमरजेंसी सेवा बंद कर मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दी थी। 

विज्ञापन
Trending Videos

अब जानकारी मिली कि व्यापारी ने महमूरगंज स्थित एएसजी हॉस्पिटल में अपनी आंखों की जांच कराई थी तो सीएमओ ने इस हास्पिटल में भी अगले आदेश तक मरीजों को भर्ती न करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पताल प्रबंधन से संक्रमित मरीज के इलाज वाले दिन अस्पताल आने वाले सभी मरीजों, डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की सूची तलब की है। अस्पताल को सैनिटाइज कराने के लिए भी कहा है। 

कोरोना संक्रमित मरीज की आंखों की जांच करने वाले एएसजी हॉस्पिटल प्रबंधन को नोटिस जारी कर ओपीडी, इमरजेंसी बंद रखने को कहा गया है। साथ ही डाक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ को होम क्वारंटीन करने और सैंपल लेने की कार्रवाई शुरू हो गई है। -डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed