{"_id":"6689da9c36b742e1e803d1d3","slug":"varanasi-senior-journalist-ajay-upadhyay-passes-away-last-rites-today-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : वरिष्ठ पत्रकार अजय उपाध्याय का निधन, आज किया जाएगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : वरिष्ठ पत्रकार अजय उपाध्याय का निधन, आज किया जाएगा अंतिम संस्कार
Sun, 07 Jul 2024 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:30 AM IST
सार
डॉक्टरों ने हार्टअटैक की आशंका जताई है। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर पत्रकारों, राजनेताओं और समाज के संभ्रांत लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
अजय उपाध्याय file
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ पत्रकार अजय उपाध्याय (65) का शनिवार की शाम महमूरगंज स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। डॉक्टरों ने हार्टअटैक की आशंका जताई है। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर पत्रकारों, राजनेताओं और समाज के संभ्रांत लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
संतकबीरनगर के खलीलाबाद के उनिया गांव के मूल निवासी रहे अजय उपाध्याय का आवास वाराणसी के इंदिरा नगर में है। सेंट्रल हिंदू स्कूल और बीएचयू के इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के छात्र रहे अजय उपाध्याय ने मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बावजूद उनका रुझान पत्रकारिता की ओर था। काशी से दैनिक समाचार पत्र आज से उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की थी। वर्ष 1985 से 1987 तक वह काशी पत्रकार संघ के सदस्य रहे। इसके बाद वह दिल्ली चले गए। फिर, उन्होंने दैनिक जागरण, हिंदुस्तान और अमर उजाला में सेवा दी। बाद में वह स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता करने लगे।
विज्ञापन
उनके भतीजे स्वास्तिक उपाध्याय ने बताया कि वह गत बृहस्पतिवार को दिल्ली से काशी आए थे। महमूरगंज स्थित होटल में ठहरे थे। शनिवार को वह कचहरी गए थे और वहां से लौट कर होटल आए। शाम को उन्हें घबराहट महसूस हुई थी। वे अपने पीछे पत्नी मंजू, बेटा वार्तिक और बेटी सैनिका छोड़ गए हैं।