{"_id":"5ef7a97e8ebc3e42ea6110cb","slug":"varanasi-sarnath-news-city-news-vns532646026","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ की लागत से सारनाथ का होगा पर्यटन विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 करोड़ की लागत से सारनाथ का होगा पर्यटन विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण सारनाथ क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। प्रदेश सरकार करीब 100 करोड़ की लागत से यहां पर विकास कार्य कराएगी। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ नीलकंठ तिवारी ने वर्ल्ड बैंक सहायतित प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजना के तहत सारनाथ क्षेत्र में पर्यटन विकास की घोषणा की। पर्यटन विकास होने के बाद शांति के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की भव्यता भी आने वाले पर्यटकों को देखने को मिलेगी।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ नीलकंठ तिवारी ने शनिवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर पर्यटन विकास की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सारनाथ का पर्यटन विकास के दौरान चौखंडी से रेलवे स्टेशन तक पाथवे का निर्माण, तीन प्रवेश द्वारों में एक आशापुर में पहले से बना हुआ है, इसके अलावा रिंग रोड एवं रेलवे स्टेशन प्रवेश मार्ग पर बुद्धा पर आधारित थीमेटिक प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। प्रवेश द्वार का डिजाइन करने के दौरान उस पर बुद्धा के साथ-साथ काशी की भी छटा बिखेरे जाने का निर्देश दिया। योजना अंतर्गत सारनाथ स्थित 26 मंदिरों के मार्गों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का पहुंच मार्ग बनाए जाने का भी निर्देश दिया। म्यूजियम से सारनाथ तक के मार्ग का सौंदर्यीकरण कराया जाएग। सारनाथ की डियर पार्क सौंदर्यीकरण एवं विस्तार किए जाने के साथ ही बच्चों को झूलने के लिए झूला आदि भी लगाया जाएगा। सारनाथ स्थित सम्राट अशोक के समय के बने नाले को एसटीपी का उपयोग करते हुए ढका जाएगा। सारनाथ में बौद्ध एवं जैन धर्म पर आधारित आध्यात्मिक पुस्तकालय भी बनाया जाएगा।
सारनाथ में स्किल डेवलपमेंट सेंटर भी बनेगा। यहां के कलाकार व आर्टिजन अपनी कलाकृति का वैल्यू एडिशन कर सकेंगे तथा इस ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकी का प्रयोग कर विदेशों में इसे निर्यात भी कर सकेंगे। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा, वाईफाई की व्यवस्था के साथ-साथ एलईडी स्क्रीन भी लगाए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि सारनाथ क्षेत्र के लोकल वेंडरों को बढ़ावा देने हेतु सभी के वर्तमान ठेलों का आधुनिकीकरण व आकर्षक पेंटिंग कराया जाएगा। स्थानीय दिव्यांग जनों को गोल्फ कार्ड उपलब्ध करा कर उन्हें सीधे पर्यटन से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा सारनाथ स्थित राही पर्यटन आवास गृह का उच्चीकरण व पर्यटन थाने को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा।