{"_id":"5933b94b4f1c1b3655bdaa41","slug":"varanasi-saree-will-be-shown-in-textile-india-at-gujrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में दिखेगी बनारसी साड़ी की चमक, कालीन की खूबसूरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात में दिखेगी बनारसी साड़ी की चमक, कालीन की खूबसूरती
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 04 Jun 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
banarasi saree
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के माध्यम से विश्व के कई देश बनारसी साड़ी और भदोही की कालीन की खूबसूरती और खासियत दोनो देख, समझ सकेंगे। गांधी नगर स्थित महात्मा मंदिर मैदान में 30 जून से दो जुलाई तक टेक्सटाइल्स इंडिया-2017 का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें बनारसी साड़ी, कालीन और ब्रोकेड की भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए केंद्रीय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प एवं हस्तकरघा) शांतमनु ने वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर समेत आसपास जिलों के वस्त्र उद्यमियों को आमंत्रित किया।
नदेसर स्थित एक होटल में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी की विशेषताओं की जानकारी देने के दौरान शनिवार को केंद्रीय विकास आयुक्तशांतमनु ने मीडिया को बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन 30 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शनी के माध्यम से विश्व फलक पर फैशन के क्षेत्र में फाइबर से वस्त्र तक और संपूर्ण परिधान शृंखला को प्रदर्शित करेगा। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और गोलमेज संगोष्ठियों का भी आयोजन कर इसकी विशेषताएं बताई जाएंगी।
इसमें वरिष्ठ नेताओं, तकनीकी विशेषज्ञों, वरिष्ठ संघ और राज्य सरकारों के नीति निर्माताओं की भी भागीदारी होगी। यह प्रदर्शन वस्त्र उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी करीब 125000 वर्म मीटर में आयोजित किया जा रहा है। इसमें एक हजार से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे।
जबकि यूएसए, चाइना, कनाडा, यूके, ब्राजील, जापान, जर्मनी, साउथ कोरिया, श्रीलंका समेत 60 देशों के 2500 अंतरराष्ट्रीय और 15000 घरेलू खरीदार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस मेलें में विभिन्न वस्त्रों, हस्तकला की वस्तुएं, सिल्क से बने उत्पाद के अलावा वस्त्र उद्योग से संबंधित सामानों की प्रदर्शनी एक छत के नीचे लगाई जाएगी।
इस दौरान फैशन शो और रोड शो का भी आयोजन होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के आठ वस्तुओं को जीआई दिया गया है जबकि तीन पाइप लाइन में हैं।