फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sarang team perform stunts five indigenous helicopters drone flights prohibited radius Namo Ghat

वाराणसी: पांच स्वदेशी हेलिकॉप्टर से करतब दिखाएगी सारंग टीम, नमो घाट के पांच किमी दायरे में ड्रोन उड़ाने पर रोक

Mon, 19 Oct 2026 03:49 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 19 Oct 2026 03:49 PM IST
सार

वाराणसी के नमो घाट पर होने वाले एयर शो में सारंग टीम पांच स्वदेशी हेलिकॉप्टरों के जरिए हवाई करतब दिखाएगी। आयोजन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। नमो घाट के पांच किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। एयर शो के दौरान सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

विज्ञापन
Varanasi Sarang team perform stunts five indigenous helicopters drone flights prohibited radius Namo Ghat
वाराणसी में एयर शो की चल रही तैयारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम 25 अक्तूबर को नमो घाट पर होने वाले ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का प्रमुख आकर्षण होगी। वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में टीम के पांच स्वदेशी उन्नत हल्के हेलिकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। समन्वित फॉर्मेशन और सटीक उड़ान कौशल के जरिए टीम वायुसेना की पेशेवर दक्षता, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी विंग कमांडर देबर्थो धर ने बताया कि एयर शो में बड़ी संख्या में दर्शकों, विद्यार्थियों, युवाओं और विमानन में रुचि रखने वाले लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम की स्थापना वर्ष 2003 में हुई थी। तब से टीम देश और विदेश में कई हवाई प्रदर्शनों में हिस्सा लेकर अपनी पहचान बना चुकी है। पांच स्वदेशी ध्रुव हेलिकॉप्टरों के साथ टीम की उड़ान भारतीय विमानन क्षमता और स्वदेशी तकनीक का प्रदर्शन करती है। 

विज्ञापन
Trending Videos

टीम अपने सटीक तालमेल और सामूहिक उड़ान कौशल के लिए जानी जाती है। हवा में एक साथ कई हेलिकॉप्टरों की नियंत्रित गतिविधियां दर्शकों को रोमांचित करने के साथ ही वायुसेना के प्रशिक्षण और दक्षता का परिचय भी कराती हैं। सारंग टीम का प्रदर्शन केवल हवाई करतबों तक सीमित नहीं है। यह स्वदेशी विमानन क्षमता को प्रदर्शित करने और युवाओं को विमानन क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने का माध्यम भी है। 

वायुसेना के राजदूत के रूप में टीम देश-विदेश में भारत की विमानन उपलब्धियों का परिचय देती है। ‘उत्कृष्टता के माध्यम से प्रेरणा’ के आदर्श वाक्य के साथ टीम युवाओं में नई संभावनाओं को तलाशने और ऊंची उड़ान भरने का उत्साह जगाती है। 

विज्ञापन

नमो घाट के पांच किमी दायरे में ड्रोन उड़ाने पर रोक
नमो घाट पर होने वाले एरियल डिस्प्ले को लेकर पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नमो घाट के पांच किलोमीटर के दायरे को अस्थायी रेड जोन घोषित करते हुए ड्रोन समेत सभी प्रकार की मानव रहित विमान प्रणालियों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

यह प्रतिबंध 19 अक्तूबर 2026 की रात 12 बजे से प्रभावी होगा। कार्यक्रम के दौरान हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अनधिकृत हवाई गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरि मीणा ने ड्रोन नियमावली के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, प्रतिबंधित क्षेत्र में क्वाडकॉप्टर, हेक्साकॉप्टर, रिमोट से संचालित विमान और नैनो, माइक्रो, स्मॉल, मीडियम व लार्ज श्रेणी के ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होगी। ड्रोन का परीक्षण करने या किसी अन्य उद्देश्य से उसका इस्तेमाल करने पर भी रोक रहेगी।

विज्ञापन

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने वालों को भी निर्देश : पुलिस कमिश्नरेट ने स्थानीय निवासियों, आमजन, ड्रोन संचालकों, फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी से जुड़े लोगों, मीडिया प्रतिनिधियों और संबंधित संस्थानों से प्रतिबंध का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत हवाई गतिविधियां न की जाएं। किसी भी संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed