फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Saptasagar Dawa Mandi opened after ten days, crowd gathered

वाराणसी : दस दिन बाद खुली सप्तसागर दवा मंडी, दुकानदारों को नहीं थी अंदर जाने की इजाजत ; मंडी के बाहर हुई दवा की सप्लाई

Mon, 04 May 2020 07:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 04 May 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
Varanasi: Saptasagar Dawa Mandi opened after ten days, crowd gathered
सप्तसागर दवा मंडी में दुकानदारों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध के कारण मजदूरों के माध्यम से मंडी के बाहर दवा की सप्लाई की गई। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी जिलके के मड़ौली निवासी दवा कारोबारी के 24 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से 25 अप्रैल से ही बंद चल रही सप्तसागर दवा मंडी सोमवार को दस दिन बाद खुल गई। नई व्यवस्था के तहत मंडी में दुकानदारों का प्रवेश बंद था। इसलिए मंडी के बाहर ही वाराणसी और आसपास के जिलों से आए दुकानदारों की भीड़ दवा लेने के लिए लगी रही।

विज्ञापन


दवा कारोबारी और उसके संपर्क में आने वाले कुछ और कारोबारी और कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद से दुकानदारों में डर बना हुआ है। इसको देखते हुए सोमवार को प्रशासन के निर्देश पर दुकानें तो खुली लेकिन पहले से ज्यादा सतर्कता दिखी। मंडी के अंदर किसी भी दुकानदार को अंदर जाने नहीं दिया गया और फोन पर आई दवा की सूची के हिसाब से उनका सामान पैककर मंडी के गेट पर दिया गया।

विज्ञापन

इस दौरान वाराणसी और आसपास के जिलों से पहुंचने वाले दवा कारोबारियों की भीड़ लगी रही। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की मौजूदगी में ही दवाओं का वितरण कराया गया। हालांकि पहले दिन केवल 170 दुकानों को खोला गया था, जिससे कि सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पालन हो सके।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज खन्ना और महामंत्री संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि पहली सूची की जो दुकानें सोमवार को खुली थी, अब वह बृहस्पतिवार को खुलेंगी। मंगलवार को अब दूसरी सूची की दुकानों को खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed