फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sales Head of Rajendra Toyota dies under suspicious circumstances suicide suspected

वाराणसी: ऑटोमोबाइल शोरूम के सेल्स हेड की मौत, पत्नी बाजार गई थीं तभी तबीयत बिगड़ी; पहुंची पुलिस

Sat, 03 Oct 2026 09:42 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 03 Oct 2026 09:42 PM IST
सार

वाराणसी में ऑटोमोबाइल शोरूम के सेल्स हेड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी के बाजार जाने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Varanasi Sales Head of Rajendra Toyota dies under suspicious circumstances suicide suspected
विमल शाह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑटोमोबाइल शोरूम के सेल्स हेड विमल शाह (65) की शनिवार तड़के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले 10 साल से एमएस विराट अपार्टमेंट मंडुवाडीह के फ्लैट नंबर बी-503 में रहते थे। रविवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उनका विसरा सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन


विमल शाह की तबीयत शुक्रवार की शाम अचानक बिगड़ी थी। अपार्टमेंट और सोसायटी के लोगों ने उन्हें महमूरगंज स्थित गैलेक्सी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना सिगरा थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विमल के शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन


अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के मुताबिक विमल की पत्नी रीतू शाह बाजार गई थीं। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई। शाम 6 बजे के बाद रीतू ने विमल को फोन किया लेकिन बात नहीं हो सकी। इस पर रीतू ने अपने पड़ोसी और सोसायटी के पदाधिकारियों को फोन किया। साथ ही कहा कि फ्लैट में जाकर देखें। कुछ दिक्कत लग रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोसायटी के पदाधिकारी और पड़ोसी फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला। विमल शाह फर्श पर गिरे थे। उन्हें उठाकर बेड पर रखा गया। सोसायटी में रहने वाले एक डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने विमल शाह की नब्ज टटोली और हालत गंभीर बताई। इसके बाद विमल शाह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि उन्हें शुगर और ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। नोएडा में रहने वाला बेटा शनिवार की शाम वाराणसी पहुंच गया। बेटी अमेरिका में रहती है। वह भी वाराणसी के लिए रवाना हो गई है। रविवार को विमल शाह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विमल शाह के मौत की कारणों की जांच के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। विसरा सुरक्षित है। अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की जा रही रही है। कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। - शिवाकांत मिश्रा, इंस्पेक्टर सिगरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed