{"_id":"6ac129405b68dca96e011d9c","slug":"varanasi-sales-head-of-rajendra-toyota-dies-under-suspicious-circumstances-suicide-suspected-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: राजेंद्र टोयटा के सेल्स हेड की संदिग्ध हाल में मौत, खुदकुशी की आशंका; विसरा रखा गया सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: राजेंद्र टोयटा के सेल्स हेड की संदिग्ध हाल में मौत, खुदकुशी की आशंका; विसरा रखा गया सुरक्षित
Sat, 03 Oct 2026 09:42 PM IST
Aman Vishwakarma
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Sat, 03 Oct 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
रोहनिया स्थित राजेंद्र टोयटा के सेल्स हेड विमल शाह (65) की शनिवार तड़के संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सिगरा पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। देर शाम उनका दाह संस्कार किया गया। शुक्रवार की देर रात तबीयत बिगड़ने पर अपार्टमेंट के लोगों ने उन्हें महमूरगंज स्थित गैलेक्सी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मंडुवाडीह चौराहे स्थित विराट एमएस अपार्टमेंट के निवासी विमल शाह लंबे समय से रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय स्थित राजेंद्र टोयटा के सेल्स हेड और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे। शुक्रवार की रात फ्लैट में वह अकेले थे और रात में अचानक उन्हें उल्टी होने लगी। तड़पने का शोर सुनकर आसपास के पड़ोसियों और सोसायटी के पदाधिकारियों ने तुरंत उन्हें महमूरगंज स्थित गैलेक्सी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान तड़के विमल शाह की मौत हो गई। संदिग्ध मौत पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से सिगरा पुलिस को सूचना दी गई। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा पहुंचे और शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि विमल शाह के कुछ विषाक्त पदार्थ खा लेने की आशंका पर पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। पोस्टमार्टम कराया गया और विसरा सुरक्षित रखा गया है। पिछले 10 साल से विराट एमएस अपार्टमेंट में विमल शाह पत्नी रितु के साथ रहते थे। एक बेटी और एक बेटा है। बेटी यूएस में रहती है। अन्य बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। शोरूम के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन