फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi's vishesh Bhriguvanshi becomes captain of Indian basketball team

काशी के एक और लाल ने बढ़ाया मान, करेंगे भारतीय टीम की अगुवाई

Thu, 28 Nov 2019 10:13 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 28 Nov 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
Varanasi's vishesh Bhriguvanshi becomes captain of Indian basketball team
basketball

एक दिसंबर से नेपाल के काठमांडू में आयोजित होने वाले 13वें दक्षिण एशियाई खेलों (सैफ गेम्स) में प्रतिभाग करने वाली भारतीय पुरुष बास्केटबाल टीम का कप्तान विशेष भृगुवंशी को चुना गया है। भुनेश्वर नगर कालोनी के रहने वाले विशेष के अलावा भोजूबीर की बरखा सोनकर का भी चयन सैफ गेम्स के महिला बास्केटबाल टीम में हुआ है।

विज्ञापन


बताते चलें कि काशी के वासी और देश के बेहतरीन बास्केटबाल खिलाड़ियों में से एक विशेष भृगुवंशी को इसी साल भारतीय टीम में चुना गया। उन्होंने आठ से 20 अगस्त तक लेबनान में हुई फीबा एशिया कप में भी हिस्सा लिया। विशेष के नाम एक और कीर्तिमान है कि वह एकमात्र भारतीय बास्केटबाल खिलाड़ी हैं जो लगातार पांचवीं बार एशिया कप में भारत की तरफ से हिस्सा भाग ले चुके हैं।  
विज्ञापन


वर्ष 2015 में चीन में हुए एशिया कप में भारतीय टीम ने विशेष भृगुवंशी की कप्तानी में फिलिस्तीन, चीन व हांगकांग जैसी बड़ी एशियाई टीमों को हराकर खेल जगत में तहलका मचाया था और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आठवां स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओएनजीसी देहरादून में कार्यरत विशेष प्रदेश के एकमात्र बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं जो कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं जैसे एशियाई खेलों 2010, 2014, सैफ गेम्स, एशिया कप, एशियन बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

फीबा में हुआ राजू का चयन

बास्केटबाल खिलाड़ी राजू यादव को इंटरनेशनल बास्केटबाल फेडरेशन (फीबा) में 2021 तक के लिए रेफरी की भूमिका के लिए चुना गया है। डीएलडब्ल्यू निवासी राजू रेलवे और यूपी की बास्केटबाल टीम की कोच भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed