फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi's People caught self-immolation of son-in-law who burnt mother-in-law alive

सास को जिंदा जलाने वाले दामाद को आत्मदाह करते हुए लोगों ने पकड़ा

Wed, 01 Jan 2020 05:11 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 01 Jan 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
varanasi's People caught self-immolation of son-in-law who burnt mother-in-law alive
demo

मानस नगर एक्सटेंशन में सास को जिंदा जलाने वाले आरोपी दामाद को भेलूपुर पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। वह रात करीब 11 बजे के बाद ससुर के घर में बोतल में पेट्रोल लेकर दरवाजा तोड़कर घुसा था। उसका कहना था कि वह आत्मदाह कर लेगा। वहीं उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि वह पूरे घरवालों को जिंदा जलाने की नियत से घर में घुसा था। इसी बीच पत्नी के शोर मचाने पर दामाद को पड़ोसियों ने पकड़ा और पुलिस को सौंपा। आरोपी दामाद के हाथ से पुलिस ने पेट्रोल भी बरामद किया। बहरहाल, पुलिस आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


भेलूपुर थाना के दुर्गाकुंड, मानस नगर एक्सटेंशन में 25 दिसंबर को उमापति झा ने संपत्ति विवाद में अपनी सास 60 वर्षीय पूनम देवी को उस समय जिंदा जला दिया था, जब वह अकेली घर में बैठी थी। उसी शाम इलाज के दौरान बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल में सास पूनम देवी की मौत हो गयी। फरार दामाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीमें बनाकर बिहार भेजा था और सर्विलांस पर उसका लोकेशन मधुबनी में मिला लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


इस बीच दामाद उमापति ने अपनी पत्नी उत्तरा लाल को मुकदमा वापस लेने की फोन पर धमकी देने लगा। इतना होते हुए भी पुलिस दामाद को नहीं पकड़ सकी। बिहार तक छापेमारी होती रही और आरोपी दामाद पुलिस की चौकसी को धता बताते हुए घटनास्थल तक पहुंच गया। पकड़े जाने के समय दामाद के पास पेट्रोल की बोतल मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर जलाने की दे रहा था धमकी

पत्नी उत्तरा लाल ने बताया कि उसका पति रात सवा 11 बजे केआसपास चहारदीवारी फांद घर में घुसा। दो मंजिल तक रूम का दरवाजा तोड़ दिया। हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर पूरा घर जलाने की धमकी दे रहा था। जीजा के उत्पात को देखते हुए साला ओमकार नाथ श्रीवास्तव ने दरवाजा बंद किया और पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed