फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Russias delegation will come first in Kashi the cultural capital of SCO

Varanasi: SCO की सांस्कृतिक राजधानी काशी में सबसे पहले आएगा रूस का प्रतिनिधि मंडल, इस दिन होंगे विशेष आयोजन

Thu, 29 Sep 2022 02:35 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 29 Sep 2022 02:35 PM IST
सार

बनारस को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की ओर से सांस्कृतिक राजधानी घोषित किया गया है। काशी में सबसे पहले 40 प्रतिनिधियों का समूह अक्तूबर में आएगा और आगमन से एक सप्ताह पहले तिथि की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
Varanasi Russias delegation will come first in Kashi the cultural capital of SCO
बनारस शहर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की ओर से घोषित सांस्कृतिक राजधानी काशी में सबसे पहले रूस का प्रतिनिधिमंडल आएगा। 40 प्रतिनिधियों का यह समूह अक्तूबर में आएगा और आगमन से एक सप्ताह पहले तिथि की घोषणा की जाएगी। पहले प्रतिनिधि मंडल के स्वागत में विशेष कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जा रही है। इसके साथ ही 16 से 23 जनवरी तक सिटी बैलून व बोट फेस्टिवल के साथ अन्य आयोजन भी कराए जाएंगे।

विज्ञापन

एससीओ में भारत सहित आठ देशों के अतिथियों को काशी भ्रमण की तैयारियों को लेकर बुधवार को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव और प्रदेश के मुख्य सचिव डा दुर्गाशंकर मिश्र ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की। इसमें रूस के प्रतिनिधिमंडल के आगमन के दौरान शहर की चकाचौंध व्यवस्था के साथ ही आयोजनों पर चर्चा हुई। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने हर महीने के लिए बनाए कार्यक्रमों की शृंखला की जानकारी दी। इसमें बताया कि नवंबर में देव दीपावली, दिसंबर में ट्रैवेल राइटर कॉन्क्लेव व इंटरनेशनल हैंडीक्राफ्ट कॉन्क्लेव तथा जनवरी में सिटी बैलून व बोट फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। फरवरी में महाशिवरात्रि, काशी फोटोग्राफी व पेंटिंग कार्यक्रम, मार्च में इंटरनेशनल फ्यूजन म्यूजिकल फेस्टिवल, अप्रैल में इंटरनेशनल लिट्रेेचर फेस्टिवल और मई में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि विभिन्न देशों के प्रतिनिधि मंडल को काशी के खास अनुभव के लिए तैयारियों को पुख्ता कर लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed