फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi road tax

तीन माह का रोड टैक्स, बीमा में राहत की मांग

Sun, 05 Jul 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
varanasi road tax
वाराणसी। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल ने ट्रक बस मालिकों की समस्याओं को उठाया है। तीन माह के रोड टैक्स एवं बीमा में राहत की मांग सहित अन्य समस्याओं के निदान को लेकर गृह सचिव को पत्र लिखा गया। शनिवार को बैठक कर व्यापारियों ने कोरोना से कराह रहे बस मालिकों को राहत दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री वीके बंसल के अनुसार लॉकडाउन चलते तीन माह किसी भी प्रकार के वाहन सड़क पर नहीं चले है।और सिर्फ पार्किगिं में ही वाहन खड़ा रहा। राज्य सरकार द्वारा रोड टैक्स अग्रिम में लिया जाता है और रोड टैक्स अदा करने के एवज में कोई भी वहां सड़क पर चल सकता है। क्योंकि सरकारी सरकारी आदेशों के चलते वाहन सड़क पर नहीं चल पाया अत: उक्त तीन माह की अवधि का रोड टैक्स मा़फ होना चाहिए और पहले से ही भुगतान किया रोड टैक्स को सरकार अगली अवधि के रोड टैक्स में समायोजित करें।
विज्ञापन

इसी प्रकार वाहन बीमा भी सड़क पर न चलने के कारण तीन माह की अवधि के लिए प्रयुक्त न मानते हुए, बीमा अवधि को तीन माह के लिए बढ़ा दिया जाए। वाहन स्वामी द्वारा उक्त तीन माह की अवधि में अपने कर्मचारियों को पूर्ण वेतन देना पड़ा, इसके अतिरिक्त बैंकों को कि़स्त एवं ब्याज भी अदा करना पड़ा। पार्किगिं शुल्क का भी भुगतान किया गया। बैठक में फेडरेशन के पूर्वांचल प्रभारी प्रेम नाथ मिश्रा, मंडल अध्यक्ष ध्रुव सोनी, महामंत्री अशोक जायसवाल, प्रवक्ता सोमनाथ विश्वकर्मा, मनीष गुप्ता, गौरव सोनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed