वाराणसी सड़क हादसा: प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, घटना के समय क्या हुआ,'हम सोए थे तभी तेज आवाज हुई हम कार के पास..'
घटनास्थल के पास मौजूद एक बुजुर्ग ने हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हम सोए थे। सुबह करीब चार बजे तेज आवाज हुई। हम देखने गए तो एक कार क्षतिग्रस्त थी उसमें चार लोगों की मौत हो चुकी थी।
विस्तार
वाराणसी में सुबह करीब चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें पीलीभीत निवासी आठ लोगों की मौत हो गई। घटना फूलपुर थाना के करखियांव के पास हुई। जहां एक कार और ट्रक की भिड़ंत में आठ लोग मौत के मुंह में समा गए। जानकारी के अनुसार सभी वाराणसी से अस्थि विसर्जन करके वापस घर लौट रहे थे। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई। मौके पर आला अधिकारी भी पहुंचे।
क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी
घटनास्थल के पास मौजूद एक बुजुर्ग ने हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हम सोए थे। सुबह करीब चार बजे तेज आवाज हुई। हम देखने गए तो एक कार क्षतिग्रस्त थी उसमें चार लोगों की मौत हो चुकी थी। ये देखकर हम वापस आए और अपनी पत्नी को बताया। फिर गांव के लोगों को जानकारी दी गई और पुलिस को बुलाया। कुछ लोगों को हमने निकाला। सब मर गए थे बस एक बच्चे का आवाज आ रही थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.