फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi road accident child died and many people injured after car hits family waiting for bus

तेज रफ्तार का कहर: वाराणसी में बस का इंतजार कर रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर, मासूम की मौत; 7 लोग घायल

Wed, 07 Feb 2024 10:26 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 07 Feb 2024 10:26 AM IST
सार

घटना नेशनल हाईवे पर हुई। रेलिंग के किनारे बस का इंतजार कर रहे परिवार को तेज रफ्तार कार सवार टक्कर मारते हुए निकल गया। वह फोन पर बात कर रहा था। हादसे में  एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि परिवार के सात लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Varanasi road accident child died and many people injured after car hits family waiting for bus
हादसे के बाद घायल महिला की मदद करता युवक व मृत मासूम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा में नेशनल हाईवे की रेलिंग के पास खड़े होकर रोडवेज की बस का इंतजार कर रहे एक परिवार के आठ लोगों को तेज रफ्तार कार टक्कर मारते हुए प्रयागराज की ओर निकल गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


ठटरा निवासी टेंट व्यापारी अलाउद्दीन के बेटे अरमान का तिलक था। आयोजन के बाद अलाउद्दीन की बेटी तरन्नू प्रयागराज के मांडा जाने के लिए अपने पति अतहर, सास सबरूनिशा, तीन बच्चों तूंबा, तैमूर व तानिश (8) और बहन नेहा व भाई अरमान के साथ नेशनल हाईवे की रेलिंग के पास खड़ी होकर रोडवेज बस का इंतजार कर रही थी। कार की टक्कर से तानिश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मोबाइल से बात कर रहा था चालक
घायलों ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार का चालक मोबाइल से बात कर रहा था। सूचना पाकर मिर्जामुराद थाने की पुलिस पहुंची तो घंटे भर इंतजार के बाद भी सरकारी एंबुलेंस नहीं आई। पुलिस ने प्राइवेट एंबुलेंस बुलाकर घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरपास से होकर नहीं गुजरतीं रोडवेज की बसें

लोगों का कहना था कि रोडवेज की बसें अंडरपास से नहीं गुजरती हैं। ऐसे में यात्रियों को नेशनल हाईवे की रेलिंग के पास खड़ा होना पड़ता है। रोडवेज बस का स्टॉपेज कछवा रोड पुल के पास होने के लिए परिवहन विभाग की ओर से आदेश है। बावजूद प्रयागराज और वाराणसी की ओर जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बस से उतरकर सब्जी मंडी और मां शारदा मंदिर प्वाइंट से कछवा रोड बाजार के लिए 500 मीटर पैदल चलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed