{"_id":"662c5660742cb56a940401e6","slug":"varanasi-ramnagar-fire-broke-out-in-a-grocery-and-clothing-shop-near-the-intersection-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : रामनगर चौराहे के पास किराना और कपड़े की दुकान में लगी आग, करीब 20 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : रामनगर चौराहे के पास किराना और कपड़े की दुकान में लगी आग, करीब 20 लाख का नुकसान
Sat, 27 Apr 2024 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 27 Apr 2024 07:06 AM IST
सार
आशंका जताई जा रही हैं कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। दोंनो दुकानों के जले सामान की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
आग से 20 लाख का नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामनगर चौराहे के पास गिरजा साहू के किराना की दुकान व राजेश केसरी के कपड़े की दुकान में अलसुबह आग लग गई। सुबह दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने दुकानदार को सूचना दी।आग की खबर लगते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटनास्थल पर आ गईं। लगभग दो घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान का ज्यादातर सामान जल चुका था। आशंका जताई जा रही हैं कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। दोंनो दुकानों के जले सामान की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही हैं।
विज्ञापन